scriptNavratri 2018: मां दुर्गा को नौ दिन तक खिलाएं उनका मनपसंद भोजन, प्रसन्न हो जाएंगी देवी, बरसेगा धन | Maa Durga feeding different meals for nine days Navratri 2018 | Patrika News

Navratri 2018: मां दुर्गा को नौ दिन तक खिलाएं उनका मनपसंद भोजन, प्रसन्न हो जाएंगी देवी, बरसेगा धन

locationवाराणसीPublished: Oct 13, 2018 04:19:33 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

अगर देवी मां को उनका पंसदीदा भोजन अर्पित किया जाए तो वह प्रसन्‍न हो जाती हैं

maa durga

maa durga

मऊ. नवरात्रि हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला नौ दिनों का एक महत्वपूरण त्योहार है। नवरात्रि में नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्‍त मां को प्रसन्‍न करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। इस बार नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू है।
नवरात्रि में कोई व्रत रखता है तो कोई जागरण करता है। वैसे मान्‍यताओं के अनुसार दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान मां को प्रसन्‍न करने के लिए सबसे आसान तरीका है मां का प्रिय भोजन। अगर आप नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों को अलग-अलग जो उन्हें पसंद है वह भोजन का भोग लगाएं तो मां बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।

मां दुर्गा को किस दिन लगाएं किस चीज का भोग
प्रथम दिन- शैलपुत्री – पहले दिन मां शैलपुत्री को कुट्टू यानी कि शैलअन्न का भोग लगाया जाता है।
द्वितीय दिन- ब्रह्मचारिणी – दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दही का भोग लगाएं।
तृतीय दिन- चंद्रघंटा – तीसरे दिन मां चंद्रघंटा पर चौलाई यानी रामदाना का भोग लगाएं।
चतुर्थ दिन- कूष्माण्डा – चौथे दिन दिन मां कूष्माण्डा को पेठे का भोग चढ़ाएं।
पंचम दिन- स्कन्दमाता – पांचवें दिन मां स्कन्दमाता को जौ-बाजरे का भोग लगाएं।
छठवे दिन- कात्यायनी – छठे दिन मां कात्यायनी को लौकी का भोग लगाएं।
सातवें दिन- कालरात्रि – सातवें दिन मां कालरात्रि को काली मिर्च और कृष्ण तुलसी या काले चने का भोग लगाएं।
आठवें दिन- महागौरी – अष्टमी के दिन मां महागौरी को साबूदाना अर्पित करें।
नवें दिन- सिद्धिदात्री – नवमी पर मां सिद्धिदात्री को आंवले का भोग लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो