Navaratri 2023: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में षष्टी तिथि को पंडालों में मां दुर्गा विराजमान होंगी। यहीं से दुर्गापूजा उत्सव की शुरुआत होगी। वहीं काशी में इस बार मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमाओं के दर्शन भी भक्तों को होंगे। भोले की काशी में इस बार काजू,किसमिस,बादाम,तिल और गट्टे से मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा तैयार हो रही है।
कुल 1 क्विंटल मेवे से दुर्गा मां की प्रतिमा को तैयार किया जा रहा है। मां की प्रतिमा को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा है।
प्रतिमा को तैयार करने में करीबन 50 किलो किसमिस,10 किलो बादाम,20 किलो काजू और 20 किलो तिल और गट्टे का उपयोग किया गया है। गट्टों की माला से ही मां दुर्गा का अद्भुत श्रृंगार हुआ है। इसके साथ प्रतिमा में काजू और बादाम की ज्वैलरी से माता को सजाया गया है।
माता दुर्गा के इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 8 फीट है। वहीं मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा के साथ-साथ भगवान गणेश,माता लक्ष्मी,सरस्वती की भी प्रतिमा बनाई गई है।
Riya Chaube
रिया चौबे ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। ग्रेजुएशन के समय से ही सोशल मीडिया के साथ-साथ एंकरिंग, रिपोर्टिंग, न्यूज़ राइटिंग और इंटरव्यू भी कवर किये हैं। वर्तमान में राजस्थान पत्रिका समूह में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत हैं।