script

मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटे जाने के प्रश्र पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी होली की बधाई

locationवाराणसीPublished: Mar 26, 2019 12:46:32 pm

Submitted by:

Devesh Singh

कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छला, जानिए क्या है कहानी

Dr Mahendranath Pandey

Dr Mahendranath Pandey

वाराणसी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने मंगलवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बनारस में आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्यूनतम आय गारंटी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को झूठे सपने दिखाये हैं। यह कपोल काल्पनिक प्लान है। कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गयी है। बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकारों ने गरीबों को प्रति वर्ष 1.06 लाख रुपये की चीजे दे रही है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के आजमगढ़ से प्रत्याशी बनने से शिवपाल को मिला बड़ा मौका, सपा के लिए बज सकती खतरे की घंटी

प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने मात्र ढाई हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के 85 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है। साफ हो जाता है कि हम जो बोलते हैं वह करते भी हैं। जबकि कांग्रेस सिर्फ सपने दिखाती है और जनता उनसे दूर हो चुकी है। डा.मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है के प्रश्र पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने टालते हुए मीडियाकर्मियों को होली की बधाई दी। प्रियंका गांधी वाड्रा के अयोध्या दौरे पर भी कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी के गढ़ में चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए आये हैं प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में भाग लेंगे। इसके चलते ही वह बनारस में आये हैं। सीएम योगी की नदेसर स्थित छोटी कटिंग में चुनावी रैली है। कुछ ही देर में सीएम योगी शहर में पहुंचने वाले है। यहां पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़े:-आतंकवादियों के सामने फौलाद बन खड़े रहेंगे पुलिसकर्मी, तैयार हो रही स्पेशल क्यूआरटी

ट्रेंडिंग वीडियो