scriptमनोज सिन्हा के लिए आसान नहीं है गाजीपुर की डगर, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव | Manoj Sinha can fight ballia lok sabha seat in 2019 election | Patrika News

मनोज सिन्हा के लिए आसान नहीं है गाजीपुर की डगर, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

locationवाराणसीPublished: Mar 23, 2019 02:35:41 pm

Submitted by:

Devesh Singh

बीजेपी ने अभी तक केन्द्रीय राज्य मंत्री को इस सीट से नहीं बनाया है प्रत्याशी

Manoj Sinha

Manoj Sinha

वाराणसी. बीजेपी के कद्दावर नेता व केन्द्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की अपनी संसदीय सीट गाजीपुर की राह आसान नहीं रह गयी है। बीजेपी ने अभी इस सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। राजनीतिक जगत में इस बात की चर्चा है कि मनोज सिन्हा की सीट बदली जा सकती है। पार्टी ने अधिकृत रुप से इस बात पर मुहर नहीं लगायी है लेकिन अंदरखाने में चल रही खबरों को माने तो मनोज सिन्हा बलिया संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-मिर्जापुर के बाद अनुप्रिया पटेल इस सीट पर लगायेंगी दांव तो बढ़ जायेगी अखिलेश यादव की परेशानी


बीजेपी के कद्दवार नेता मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास के बहुत काम किये हैं। गाजीपुर से नयी ट्रेन चलाने व कई ट्रेनों के यहां पर रुकने का काम मनोज सिन्हा ने किया है। पहले तो माना जा रहा था कि इस सीट से मनोज सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। खुद मनोज सिन्हा ने बयान दिया था कि वह इसी सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं उन्हें और सीट नहीं चाहिए। लेकिन अब कहानी बदल सकती है। अखिलेश यादव व मायावती का गठबंधन होना, राहुल गांधी का पूर्वी यूपी में प्रियंका गांधी को कमान देना व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद पहले जैसे समीकरण नहीं रह गये हैं। गाजीपुर से बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या चुनाव लड़ सकती हैं। जबकि बसपा से इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्य को टिकट मिल सकता है ऐसे में चर्चा है कि मनोज सिन्हा अब बलिया संसदीय सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं। इस सीट पर भूमिहार मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है जो किसी भी दल का समीकरण बदल सकते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी बने विवेक ओबराय ने किया रोड शो, लोगों ने की पुष्प वर्षा
नरेन्द्र मोदी की सुनामी में 32,452 वोट से चुनाव जीते थे मनोज सिन्हा
लोकसभा चुनाव 2014 में नरेन्द्र मोदी की सुनामी चली थी। यूपी की 80 में से 73 सीट पर बीजेपी गठबंधन को जीत मिली थी। गाजीपुर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिन्हा व सपा प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी और मनोज सिन्हा 32,452 वोट से चुनाव जीते थे। इस बार सपा व बसपा का गठबंधन है जबकि गाजीपुर में मौर्या वोटों में सेंधमारी के लिए कांग्रेस ने शिवकन्या कुशवाहा को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। ऐसे में मनोज सिन्हा की गाजीपुर से राह आसान नहीं रह गयी है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की पार्टी को मिला यह चुनाव निशान, विरोधी दलों की उड़ी नीद
बलिया के सांसद भरत सिंह का कट सकता है टिकट
राजनीतिक जगत में इस बात की चर्चा है कि बलिया से बीजेपी के सांसद भरत सिंह का टिकट कट सकता है इसकी जगह मनोज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव 2014 में भरत सिंह ने सपा के नीरज शेखर को एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव हराया था। पूर्वांचल की इन सीटों पर अंतिम तीन चरण में अप्रैल में मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी के पास प्रत्याशियों का चयन करने का अभी बहुत समय है लेकिन मनोज सिन्हा गाजीपुर की जगह से बलिया से चुनाव लड़ते हैं तो यह अपने आप में अलग समीकरण होगा।
यह भी पढ़े:-जानिए पीएम मोदी ने पांच साल में बनारस को दी क्या सौगात, बीजेपी ने फिर बनाया है प्रत्याशी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो