scriptभांजी के साथ मामा करता था दुष्कर्म जब शादी हुई तो… | Maternal Uncle rape with niece in Varanasi | Patrika News

भांजी के साथ मामा करता था दुष्कर्म जब शादी हुई तो…

locationवाराणसीPublished: Jun 25, 2022 02:45:13 pm

Submitted by:

Snigdha Singh

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मामा ने ही अपनी भांजी के साथ हैवानियत की। ब्लैकमेल करके पीड़िता का शोषण कर रहा था।

symbolic image of rape with minor in lalitpur by muslim boy

symbolic image of rape with minor in lalitpur by muslim boy

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे सुनकर आप भी क्रोधित हो उठेंगे। दरअसल, इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने मामा पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पीड़ित भांजी का आरोप है कि मामा उसकी शादी के बाद भी सुधार नहीं आया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे तंग आकर आखिरकार उसने पुलिस में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पीड़िता भांजी के मुताबिक उसका मामा उसे ब्लैकमेल करके करीब एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ समय बाद जब पीड़िता की शादी हो गई, तब भी उसका मामा अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में हार मान कर तकरीबन एक साल तक शारीरिक शोषण झेल रही युवती ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका मामा गाजीपुर जिले का रहने वाला है। बीते साल सात जून को उसके घर आया। रात में उससे दुराचार किया। उसका वीडियो भी बना लिया। युवती भिलाई में काम करती है।
यह भी पढ़े – खेल-खेल में छठवीं की छात्रा ने गले में डाल लिया फंदा, लग गई फांसी, मौत

स्क्रीन शॉट से पीड़िता को कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़िता के अनुसार उसने 22 जुलाई 2021 को स्क्रीन शॉट भेजकर युवती को धमकी दी। उसे अपने कार्यस्थल पर लाकर दुराचार किया। इसी तरह कई बार संबंध बनाए। 10 फरवरी को युवती की शादी हो गई। उसके बाद भी मामा उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आजिज आकर घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मामा के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो