
Mayawati and Raja Bhaiya
वाराणसी. सपा व बसपा ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। प्रतापगढ़ संसदीय सीट बसपा के खाते में चली गयी है, जिससे कुंडा के बाहुबली विधायक राघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को तगड़ा झटका लग सकता है। राजा भैया ने पहले ही इस सीट पर अपने भाई गोपाल जी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। ऐसे में राजा भैया व मायावती के बीच एक बार फिर चुनावी टक्कर होना तय हो गया है।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती या फिर करेंगे सरेंडर, होगा बड़ा खुलासा
राजा भैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया है और यूपी की ८० संसदीय सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी की है। बुधवार को अखिलेश यादव व मायावती ने सीटों का बंटवारा करके सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार प्रतापगढ़ की सीट राजा भैया के खाते में आयी है। इस सीट पर अखिलेश यादव के सहयोग से बसपा सुप्रीमो मायावती अपना प्रत्याशी उतारेंगे। राजा भैया के लिए प्रतापगढ़ की सीट प्रतिष्ठा का प्रश्र बन चुकी है इस सीट पर राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह चुनाव लडऩे वाले हैं जिनकी दावेदारी का ऐलान भी किया जा चुका है ऐसे में मायावती का अब सीधा मुकाबला राजा भैया से होगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की इन दो विभागों ने करायी है किरकिरी, अखिलेश यादव को मिला बड़ा मौका
राजा भैया व मायावती की सीधी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है
राजा भैया व मायावती की सीधी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। बसपा सरकार के समय राजा भैया को विभिन्न आरोप में जेल भेज दिया गया था इसके बाद से राजा भैया व मायावती में सीधी अदावत हो गयी थी। मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के नजदीक होने के चलते सपा का सभी राजा भैया को समर्थन मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पायेगा। अखिलेश यादव ने भले ही इस सीट अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है लेकिन वह गठबंधन के तहत बसपा का ही चुनाव प्रचार करेंगे। इससे राजा भैया की परेशानी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानिए पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कौन पार्टी लड़ेगी चुनाव
Published on:
21 Feb 2019, 4:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.