वाराणसी

कांग्रेस का मिशन 2022- मोदी-योगी सरकार के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, इस बड़े वर्ग का मिला समर्थन

पहले दिन कांग्रेसी पहुंचे कचहरी, वकीलों के बीच बांटा पर्चा-10 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलना है अभियान-जिला से तहसील और गांव-गांव जा कर लोगों को जोड़ने का है अभियान-भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को करना है उजागर
 

वाराणसीNov 06, 2019 / 03:16 pm

Ajay Chaturvedi

Mission 2022 Congress start campaign

वाराणसी. कांग्रेस ने मिशन 2022 के तहत बीजेपी के खिलाफ बुधवार से अभियान शुरू कर दिया। इस 10 दिवसीय अभियान की शुरूआत कचहरी से हुई जिसके तहत पार्टी नेताओं ने वकीलों के बीच पर्चा वितरित किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक के आंदोलन के पहले कड़ी में 6 नवंबर को कचहरी परिसर में महानगर युवा कांग्रेस द्वारा पर्चा बाटा गया। पर्चे में कांग्रेस के इस आंदोलन या अभियान के कारणों का उल्लेख किया गया है। मसलन-आंदोलन का मुख्य ध्येय ,भाजपा सरकार की आर्थिक लूट खिलाफ सड़क पर उतरना, किसानों पर हो रहे अत्याचार, ढहती अर्थव्यवस्था, आरसेप कानून, विजली वृद्धि दर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, यूपी में वयाप्त जंगलराज के खिलाफ आंदोलन। पर्चा वितरण के दौरान कांग्रेसियों ने अधिवक्ताओं को प्रियंका गांधी के मिशन की जानकारी भी दी।
Mission 2022 Congress start campaign
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राघवेंद्र चौबे ने कहा की अभियान के पहले दिन अधिवक्ता बंधुओं के बीच पर्चा वितरण कर इस जनविरोधी सरकार की पोल खोली गई। साथ ही पार्टी की नितियों व आंदोलन के बिंदुओं पर अधिवक्ताओं का सर्मथन हासिल किया गया। इस दौरान उनसे आंदोलन में सहभाग करने की अपील भी की गई। बताया कि यह आंदोलन 15 नवंबर तक व्यपाक रूप से चलेगा।
Mission 2022 Congress start campaign
IMAGE CREDIT: patrika
पर्चा वितरण कार्यक्रम में महानगर महासचिव कांग्रेस मनिष चौबे, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे, महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई रंजीत तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति राजीव राम, अशोक कुमार सिंह, सुनील कपूर, रोहित दुबे, लालजी यादव, परवेज खान, पीयूष श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, किशन यादव, विनीत चौबे,कल्पनाथ शर्मा, शैलेन्द्र सिंह ‘राजन’, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, संजय श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, राजीव गुप्ता, चक्रवर्ती पटेल, रविंद्र कुमार, अश्वनी यादव, सैय्यद आदिल, श्रीनिवास चौबे, प्रशांत शास्त्री, मुरुल हसन, प्रिंस चौबे आदि शामिल रहे।

Home / Varanasi / कांग्रेस का मिशन 2022- मोदी-योगी सरकार के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, इस बड़े वर्ग का मिला समर्थन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.