वाराणसी

Monsoon Alert: यूपी में इस दिन आएगा मानसून, झमाझम बारिश के साथ चलेंगी तेज हवा

Monsoon Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ इसी महीने मानसून प्रवेश करेगा।

वाराणसीJun 07, 2023 / 08:40 pm

Krishna Pandey

Monsoon Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ इसी महीने मानसून प्रवेश करेगा। IMD के मुताबिक मानसून की दस्तक यूपी में होने वाली है। साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है। आने वाले दिनों में यूपी समेत देशभर में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि यूपी में मानसून कब आ सकता है।
मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि केरल में मानसून की एंट्री 7 जून को हो सकती है। इसी के साथ यूपी के कुछ इलाकों में 11 जून को सबसे पहले मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि कई जगह 20 और 25 जून को मॉनसून आ सकता है। दिल्ली की बात करें तो 30 जून को मानसून आ सकता है।
Ayush Kr. Dubey

Home / Varanasi / Monsoon Alert: यूपी में इस दिन आएगा मानसून, झमाझम बारिश के साथ चलेंगी तेज हवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.