script‘पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी’ | AAP to contest all 117 seats in Punjab, says Sanjay Singh | Patrika News

‘पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी’

Published: Dec 10, 2015 07:20:00 pm

Submitted by:

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रेक्षक संजय सिंह ने गुरूवार को कहा कि पार्टी राज्य में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी ‘आप’ की सरकार बनेगी।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रेक्षक संजय सिंह ने गुरूवार को कहा कि पार्टी राज्य में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी ‘आप’ की सरकार बनेगी। 


सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को निशाना बनाती रही हैं तथा पंजाब में भी ये दल ‘आप’ को टारगेट कर रहे हैं लेकिन हमारी पार्टी दिल्ली के इतिहास को दोहराते हुए पंजाब में भी सरकार बनाएगी। 

Sanjay Singh
उन्होंने कहा कि राज्य में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और राजस्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया रेत, बजरी, केबल नेटवर्क और परिवहन माफियाओं को सरंक्षण दे रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बयान पर कि लोग ऑपरेशन ब्लूस्टार को भूल चुके हैं, सिंह ने पूछा कि लोग क्या क्या भूलेंगे? क्या टूजी घोटाले और कोयला घोटाले को भूला जा सकता है? 
Sanjay Singh

उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 14 जनवरी को पंजाब के मुक्तसर में रैली करेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन में पत्रकारों से हुई बदसलूकी पर अफसोस जताते हुए कहा कि राज्य में हुए 35 करोड़ रुपए के कीटनाशक घोटाले में सुखबीर सिंह बादल बराबर के जिम्मेवार है। 
sanjay singh

यही कारण है कि उन्होंने आरोप लगने के पश्चात भी अभी तक कृषि मंत्री तोता सिंह को उनके पद से नहीं हटाया है। सिंह ने कहा कि तोता तोता सिंह के त्यागपत्र की मांग को लेकर 15 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो