बस्ती जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड से उन्होंने बस्ती, के हरीश दि्ववेदी, डुमरियागंज के जगदम्बिका पाल और सन्त कबीर नगर के प्रत्याशी प्रवीण निषाद के लिये वोट मांगे। गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने जहां सपा-बसपा के लिए दिल्ली दूर बताया। कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना- सपना ही रह जायेगा। महमिलावटी गठबंधन वाले अब एक दूसरे का गला काटने पर लगे हैं। 23 मई के बाद नई लड़ाई शुरू होगी, यही लोग एक -दूसरे से कहेंगे आप कौन? पहले मैं।