scriptNavaratri Devotees gathered in the court of Mata Annapurna on the day of Mahashtami | महाअष्टमी के दिन माता अन्नपूर्णा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, कर रहे दर्शन-पूजन | Patrika News

महाअष्टमी के दिन माता अन्नपूर्णा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, कर रहे दर्शन-पूजन

locationवाराणसीPublished: Oct 22, 2023 09:21:21 am

Submitted by:

SAIYED FAIZ

धर्म की नगरी काशी में महाअष्टमी के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब महागौरी रूप में विराजमान माता अन्नपूर्णा के दरबार में उमड़ पड़ा है। माता का मंदिर विश्वनाथ मंदिर के पास है।

navaratri_devotees_gathered_in_the_court_of_mata_annapurna_on_the_day_of_mahashtami_1.jpg
वाराणसी। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी स्वरूपा माता अन्नपर्णा के दर्शन का विधान है। धर्म की नगरी काशी में इनका मंदिर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित है। सुबह से ही माता के दर्शन पाने के लिए भक्त कतारबद्ध मंदिर में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। माता अन्नपूर्णा धन-धान्य की देवी हैं। आज के दिन भक्त मनोकामना पूरी होने पर माता के 11 या 108 फेरी भी लगाते हैं जिसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.