वाराणसी

नवरात्रि षष्ठी पर बना यह अद्भुत संयोग- 6 राशियों का खुला भाग्य, होगा डबल फायदा

नवरात्रि षष्ठी पर बना यह अद्भुत संयोग

वाराणसीMar 23, 2018 / 10:05 am

ज्योति मिनी

नवरात्रि षष्ठी पर बना यह अद्भुत संयोग- 6 राशियों का खुला भाग्य, होगा डबल फायदा

वाराणसी. देश भर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का छठवां दिन है। षष्ठी के दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। ज्योतिष पुराणों के अनुसार हर ग्रह नक्षत्र का हमारे जीवन पर असर पड़ता है। आज नवरात्रि के छठे दिन यानि शुक्रवार को चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। जिससे रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को लोगों को डबल फायदा मिलने वाला है।
इस अद्भुत संयोग से 6 राशियों को डबल फायद होने वाला है। जिसमें वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग शामिल हैं। शुभ संयोग से नौकरी पेशा लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऐसे लोगों को अधिकारियों की मदद मिल सकती है। साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
वहीं लेन-देन और निवेश करने वाले लोगों के लिए भी आज के दिन भाग्य सथ देगा। प्रापर्टी, बिजनेस से जुड़े फायदे होने के संयोग दिख रहे हैं। यानि दोनों हाथ घी में होने वाली कहावत आज सही साबित हो सकती है। कामकाज के बोझ की टेंशन भी आज नहीं होगी। बाकी राशियां धनु औऱ मकर के लोगों के लिए के लिए आज का दिन सामान्य होगा। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोग आज जरा संभल कर रहें।
माना जाता है कि, नवरात्रि के दिनों में साफ मन से अगर पूजा-अर्चना की जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। जिससे हर बाधा, परेशानी दूर हो जाती है।

वृषभ व तुला राशि के लोग मां कात्यायनी की पूजा करें तो सभी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
मान्यता है कि, सभी देवियों में मां कात्यायनी सबसे फलदायिनी है।
 

Hindi News / Varanasi / नवरात्रि षष्ठी पर बना यह अद्भुत संयोग- 6 राशियों का खुला भाग्य, होगा डबल फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.