scriptतीन दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला | old man dead bodies found in well | Patrika News

तीन दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला

locationवाराणसीPublished: Jun 25, 2016 03:47:00 pm

Submitted by:

Vikas Verma

हत्या की आशंका, डेढ़ साल से रह रहे थे बेटी-दामाद के साथ

dead bodies found in well

dead bodies found in well

वाराणसी. तीन दिन से लापता वृद्ध सुखराम का शव शनिवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के अमरपट्टी ग्राम में सूखे कुएं में मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के करसड़ा ग्राम निवासी सुखराम पाल (8O) पिछले डेढ़ वर्ष से अपने दामाद महेंद्र पाल निवासी अमरपट्टी ग्राम, चोलापुर के यहां रह रहा था । तीन दिन पूर्व वह घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला। आज घर के पास सूखे कुएं में शव मिलने पर सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका से फायर ब्रिगेड भी बुलवा लिया। कुआं काफी समय से सूखे पड़े होने से उसमें जहरीले गैस की संभावना व्यक्त की जा रही थीा ।
पुलिस नहीं जुटा पायी साहस, ग्रामीण ने दिखाया दम

जब कुएं में उतरने को कोई भी पुलिसकर्मी राजी नही हुआ तब गांव के व्यक्ति सभाजीत सिंह ने रस्सी के सहारे उतरा और शव को बाहर निकाला। मृतक तीन भाई था जिसमें एक भाई की मृत्यु पहले हो चुकी है। मृतक के भाई दुर्जन पाल ने मृतक के सर के पीछे गंभीर चोट का निशान देखकर हत्या की आशंका जताई I उन्होने मृतक के दामाद महेंद्र पाल पर सुखराम को जान से मारकर शव कुएं में फेकने का आरो लगाया। दुर्जन पाल का आरोप है कि सुखराम को दामाद ने बहला-फुसलाकर उनके हिस्से की जमीन भी बेचवा दी है। तथा अपहृत कर अपने गांव अमरपट्टी ले आया था । भाई दुर्जन के अनुसार मृतक के अपहरण की तहरीर उन्होंने रोहानियां थाने में पूर्व में ही दी है तथा अगर पुलिस समय रहते यथोचित कार्यवाही करती तो आज सुखराम जिंदा होते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो