scriptसिर्फ महिलाओं को होती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, हो जाएं सावधान | only women have these five health problems | Patrika News

सिर्फ महिलाओं को होती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, हो जाएं सावधान

locationवाराणसीPublished: Oct 28, 2017 04:29:45 pm

इन 5 गंभीर बीमारियों में महिलाएं रहें सावधान…
 
 

women health problem

varanasi news,breast cancer,health problem,Varanasi News in Hindi,girl period,symptoms of PCOS,Survical Cancer,PCOS Disease,ovarian cancer,Scad,women health problems,pcos in young girls,Ovarian Cancer Symptoms,

वाराणसी. बदलते लाइफस्टाइल और खुद पर ध्यान न देने के कारण महिलाओं में कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अगर ये बीमारियां लंबे समय तक रहती हैं तो इससे महिलाओं की जान तक जा सकती है। इसलिए सही समय पर किसी अच्छे डॉक्टर से इन बीमारियों का इलाज करवा लेना ही बेहतर विकल्प है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 5 बीमारियों के बारे में जो सिर्फ महिलाओं को होती हैं अगर इन पर ध्यान दिया जाए तो इसके खतरे को कम किया जा सकता है।
1. ब्रेस्ट कैंसर

यह महिलाओं में होने एक जानलेवा बीमारी है। यह कैंसर बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल या जेनेटिक कारणों से होता है। अगर इसके संकेतों को सही समय पर पहचानकर इलाज करवा लिया जाए तो इसके खतरे को टाला जा सकता है।
2. SCAD (स्पॉन्टेनियस कोरोनरी अर्टरी डिसेक्शन)

यह एक तरह का हार्ट अटैक है जो सिर्फ महिलाओं को आता है। यह हार्ट अटैक प्रेग्नेंसी के दौरान हुए हॉर्मोनल बदलाव के कारण आता है। इसमें नसों के अंदर मौजूद लेयर्स बीच में से टूट जाती हैं जिसके कारण खून का बहाव ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।
3. सर्वाइकल कैंसर

यह कैंसर महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के फैलने के कारण होता है। इसका गर्भाशय पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस कैंसर को ब्रेस्ट कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
4. ओवेरियन कैंसर

यह कैंसर ज्यादातर 50 से ऊपर की महिलाओं को होता है। इस कैंसर में ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं जो इसमें मौजूद ट्यूब्स को खत्म करने लगते हैं। इसके कारण गर्भधारण करने में काफी परेशानी होती है।
5. PCOS (पोलिसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम)

यह बीमारी महिलाओं या लड़कियों में खराब खान-पान, बढ़ती उम्र या हॉर्मोनल बदलाव के कारण होती है। इस बीमारी के लंबे समय तक रहने से महिलाओं में इनफर्टिलिटी (बांझपन) की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो