scriptराजनाथ बोले- देश में 3 बार बना असहिष्णुता का माहौल, PM मोदी खुद सबसे बड़े शिकार  | Rajnath Singh In Loksabha: PM Modi is the Biggest Victim of Intolerance | Patrika News

राजनाथ बोले- देश में 3 बार बना असहिष्णुता का माहौल, PM मोदी खुद सबसे बड़े शिकार 

Published: Dec 01, 2015 07:41:00 pm

Submitted by:

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असहिष्णुता को लेकर सदन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार खुद पीएम मोदी और बीजेपी हुई है।

लोकसभा में मंगलवार को दूसरे दिन असहिष्णुता पर चर्चा हुई। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असहिष्णुता को लेकर सदन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता का सबसे ज्यादा शिकार कोई राजनीतिक पार्टी हुई है तो वह बीजेपी है। हम सहिष्णु थे, हैं और रहेंगे, सहिष्णुता हमारी रगो में है। गृह मंत्री ने कहा कि असहिष्णुता के बनावटी गोले दागे जा रहे हैं।

अवॉर्ड वापसी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि अवॉऱ्ड वापस करने वालों में कुछ लोगों ने चुनाव के बाद हमारे पीएम को फासिस्ट कहा, उन्हें कम से कम जनादेश का तो सम्मान करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार खुद पीएम मोदी हुए हैं।

देश में अब तक तीन बार फैली असहिष्णुता
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता तीन बार देखने को मिली। पहली बार देश के बंटवारे के समय, दूसरी बार आपातकाल के समय और तीसरी बार 1984 सिख दंगों के समय। दुनिया में किसी देश के समाज में सबसे ज्यादा सहिष्णुता है तो वह भारतीय समाज में है।

दादरी हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए तैयार था केंद्र
दादरी हत्याकांड को लेकर वीके सिंह के बयान पर राहुल गांधी टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि वीके सिंह ने सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, अब आप क्या चाहते हैं? बता दें कि मंगलवार को सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी के वीके सिंह के बयान को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दादरी की जैसे ही जानकारी मिली, मैंने तुरंत अडवाइजरी जारी की और उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी, राज्य सरकार ने सीबीआई या अन्य एजेंसी से बात कराने की मांग नहीं की, जबकि हम तो तैयार बैठे थे।

सहिष्णुता के लिए बुद्धिजीवी मार्गदर्शन करें

देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर लोकसभा में दो दिन तक चली चर्चा का उत्तर देते हुए सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से वह बुद्धिजीवियों को आश्वासन देते हैं कि समाज में किसी भी प्रकार की असहिष्णुता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा लेकिन यह काम सरकार अकेले नहीं कर सकती हे। इसमें सभी का सहयोग चाहिए तभी समाज में समरसता का भाव आएगा। उन्होंने कहा कि वह देश के साहित्यकारों, कलाकारों, लेखकों, व्यंग्यकारों, चित्रकारों, वैज्ञानिकों से अपील करते है कि जब भी देश पर संकट आये हैं तब उन्होंने रास्ता दिखाया है। यदि उन्हें लगता है कि देश में असहिष्णुता की परिस्थितियां पैदा हो गई हैं तो वे आएं और मिल बैठकर मार्गदर्शन करें। सरकार उसे ठीक करने के लिए कदम उठाएंगे।

राहुल का वीके सिंह पर निशाना
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार में मंत्री व पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘मैं यहां जनरल वी.के. सिंह को नहीं देख पा रहा हूं, जिन्होंने दलित बच्चों की तुलना कुत्तों से की थी। ऐसा करके उन्होंने सीधे संविधान और मौलिक अधिकार को चुनौती दी है।’
 




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो