scriptओजोन को बचाने के लिए करना होगा पौधरोपण | Plantation will save ozone Hindi News | Patrika News

ओजोन को बचाने के लिए करना होगा पौधरोपण

locationवाराणसीPublished: Sep 16, 2017 09:16:47 pm

Submitted by:

Devesh Singh

मानव सभ्यता पर छाये हैं संकट के बादल, जानिए क्या है कहानी

UP Collage

UP Collage

वाराणसी. पर्यावरण असंतुलन से मानव सभ्यता पर संकट के बादल छाये हुए हैं, जिस तरह से ओजोन परत को नुकसान हो रहा है वह आने वाल समय के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ओजोन परत को बचाने के लिए पौधरोपण करना ही होगा। वृक्षों की संख्या को बढ़ा कर ही हम अपनी दुनिया की रक्षा कर पायेंगे। यह बात अपर आयुक्त प्रशासन ओम प्रकाश चौबे ने यूपी कालेज के कृषि संकाय में शांति निकेतन जन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित ओजोन परत के कैसे बचाये विषयक गोष्ठी में शनिवार को कही।
यह भी पढ़े:-मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था पर जतायी नाराजगी, अधिकारियों को दी चेतावनी 
उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने के साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग अपने आने वाली पीढ़ी को क्या देते हैं यह हम पर निर्भर करता है। मानव ने प्रकृति के साथ इतना मजाक किया है कि उसका नतीजा ओजोन परत में क्षरण के रुप में सामने है। उन्होंने कहा कि ओजोन परत की १ प्रतिशत कमी से पृथ्वी पर दो प्रतिशत अधिक पराबैगनी किरणे धरती पर आती है, जो मनुष्य के साथ पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाती है। पराबैगनी किरणों के चले ही कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ को काटना बहुत आसान होता है, लेकिन पौधरोपण करके उसे पेड़ बनाना बहुत कठिन होता है। विकास के नाम पर जिस तरह से अंधाधूंध पेड़ काटे जा रहे हैं उससे सम्पूर्ण पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। सुनील कुमार गौतम व अजय कुमार पांडेय ने स्वच्छता का महत्व समझाने वाले पोस्टर लगाये और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
यह भी पढ़े:-सीबीआई ने कसा आयकर विभाग पर शिकंजा, अधिकारियों में मचा हड़कंप 
तुलसी का पौधा देकर ओजोन परत की रक्षा का दिलाया गया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व छात्राओं को तुलसी का पौधा देकर ओजोन परत की रक्षा का संकल्प दिलाया गया है। तुलसी हीपर्यावरण में सबसे अधिक ऑक्सीजन छोड़ती है। इस अवसर पर ओजोन परत कैसे बचाये विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अतिथियों का स्वागत कृषि संकाय के अधिष्ठाता मनीष सिंह, संचालन ज्योति गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने किया।
यह भी पढ़े:-यूपी पुलिस पर चढ़ा सीएम योगी का खौफ, बंदूक छोड़ कर उठानी पड़ा झाडू 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो