scriptपीएम मोदी की आगवानी के लिए सजने लगा है डीरेका | PM Modi will come in DLW on 22 September Hindi News | Patrika News

पीएम मोदी की आगवानी के लिए सजने लगा है डीरेका

locationवाराणसीPublished: Sep 16, 2017 05:13:45 pm

Submitted by:

Devesh Singh

डीरेका जाने वाले मार्ग पर मिट्टी डाल कर पाटा जा रहा कूड़े का ढेर, जानिए क्या है कहानी

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की अगावनी के लिए डीरेका को सजाने का काम शुरू हो गया है। पीएम मोदी को डीरेका परिसर बहुत पसंद है और अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आने पर पीएम मोदी डीरेका में ही ठहरना पसंद करते हैं। डीरेका को पीएम मोदी का दूसरा घर भी माना जाता है।
यह भी पढ़े: -CM योगी लेंगे विकास कार्य का जायजा, फिर आयेंगे PM मोदी



पीएम मोदी का काशी में आगमन २२ सितम्बर को हो रहा है। पीएम मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद डीरेका में रात्रि विश्राम कर सकते हैं, जिसके चलते डीरेका में खास तैयारी की जा रही है। डीरेका मैदान में सभा स्थल के पास पंडाल लगाये जाने काम शुरू हो गया है। इसी जगह पर पीएम मोदी जनसभा करेंगे। इसके अतिरिक्त डीरेका के गेस्ट हाउस में भी खास तरह की सजावट की गयी है। डीरेका परिसर में पेड़ों की छटाई करने के साथ ही परिसर का चमकाया जा रहा है। डीरेका के सूर्य सरोवर में अभी सफाई नहीं हो पायी है। जिउतिया पर्व पर यहां पर महिलाओं ने पूजा किया था, जिसके बाद से सूर्य सरोवर व उसके आस-पास गंदगी फैली हुई है। इसे भी पीएम मोदी के आगमन से पहले साफ कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की मेहनत का दिखने लगा असर, आखिरकार पुलिस को करना पड़ रहा यह काम 
डीरेका जाने वाले मार्ग की भी बदली किस्मत
डीरेका जाने वाले मार्ग की भी किस्मत बदल गयी है। खस्ताहाल हो चुके मार्ग को ठीक किया जा रहा है। डिवाइडर की गंदगी को भी साफ किया जायेगा। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर १७ सितम्बर को देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। ऐसे में पीएम मोदी के आगमन पर गंदगी दिखेगी तो सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की किरकिरी होनी तय है। जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था ठीक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह भी पढ़े:-सीबीआई ने कसा आयकर विभाग पर शिकंजा, अधिकारियों में मचा हड़कंप 
जहां फेंकते थे कूड़ा अब मिट्टी डाल कर छिपा रहे गंदगी
ककरमत्ता-डीरेका मार्ग पर खाली पड़ी तलाब की जमीन पर नगर निगम कूड़ा डालता था, जिसके लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था और सड़क तक जाम करना पड़ा था। इसी रास्ते से पीएम मोदी का काफिला गुजर सकता है और जिला प्रशासन ने गंदगी को छिपाने के लिए कूड़े के ढेर पर मिट्टी डाल रहा है, ताकि गंदगी को छिपाया जा सके।
यह भी पढ़े:-GRP की अनोखी पहल की सब हुए कायल, लोगों को वापस मिले खोये हुए मोबाइल 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो