scriptहोली पर अराजकता फैलाई तो खानी होगी जेल की हवा | police will strict on holi | Patrika News

होली पर अराजकता फैलाई तो खानी होगी जेल की हवा

locationवाराणसीPublished: Mar 15, 2019 11:45:18 am

Submitted by:

Sunil Yadav

एसपी ग्रामीण ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ की बैठक

होली पर अराजकता फैलाई तो खानी होगी जेल की हवा

होली पर अराजकता फैलाई तो खानी होगी जेल की हवा

वाराणसी. आपसी भाई चारा और रंगों के त्योहार होली पर अराजकता फैलाने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गुरुवार को रोहनिया थाने में आयोजित शांति सौहार्द बैठक में एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने कहा कि रंगो के त्योहार होली को हंसी खुशी से मानएं। यदि होली पर किसी ने भी, किसी भी तरह से अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
एसपी ग्रामीण ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ साथ क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक के दौरान कहा कि वह होली के पर्व को हंसी खुशी और शंति तरीके से मनाएं। साथ ही लोकतंत्र के पर्व आगामी लोक सभा चुनाव को भी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाएं। बैठक में सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी, रोहनिया थाना प्रभारी पीआर त्रिपाठी समेत दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो