scriptCAA NRC के खिलाफ बनारस में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का सत्याग्रह | political and social organizations Satyagraha in Banaras against CAA | Patrika News

CAA NRC के खिलाफ बनारस में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का सत्याग्रह

locationवाराणसीPublished: Dec 30, 2019 06:02:49 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-वाराणसी में गिरफ्तार लोगों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की पुरजोर मांग -नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द करने की मांग

सत्याग्रह

सत्याग्रह

वाराणसी. CAA NRC के खिलाफ बनारस में सोमवार को राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता इस कड़कड़ती ठंड में वरुणा तट पर सत्याग्रह पर बैठे। इससे पूर्व वे कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचे और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ संविधान की शपथ ली।
सत्याग्रह
IMAGE CREDIT: patrika
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जिसे सभी ने दोहराया। दोहराते हुए देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। शास्त्री घाट पर हुए धरने और सत्याग्रह के दौरान सभा में वक्ताओं ने वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार पर संवैधानिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के संविधान की प्रस्तावना के खिलाफ है हमारा संविधान ऐसे किसी कानून की इजाजत नहीं देता जो जाति धर्म या सेक्स के आधार पर भेदभाव करता हो। मोदी सरकार इस कानून के जरिए समुदाय विशेष को निशाना बना रही है।
सत्याग्रह
वक्ताओं ने इस काले कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक और संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन पर जारी सरकार की दमनकारी नीति की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाराणसी में गिरफ्तार लोगों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की पुरजोर मांग की ।वक्ताओं ने एनआरसी एनपीए के विरोध में अहिंसक तरीके से देशव्यापी आंदोलन का आह्वान करते हुए कहा कि गांधी के देश में गोडसे की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने की समाप्ति पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द करने की मांग की गई। सभा मे यूपी सरकार द्वारा की गई दमन की कार्रवाई के ऊपर जांच बैठाने की मांग की गई।
सत्याग्रह
धरना एवं सत्याग्रह में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, समाजवादी नेता सुरेश सिंह, माकपा के प्रदेश सचिव हीरालाल यादव श्रमिक, मेवालाल बागी पूर्व विधायक, यूनियन नेता देवाशीष भट्टाचार्य, राधेश्याम सिंह ,समाजवादी विचारक विजय नारायण, कोंग्रेस से सजय जोशी आलोक पांडेय, जेपी तिवारी, देवकांत, भगत सिंह ब्रिगेड से गगन प्रकाश यादव,पार्षद वकार अंसारी, दुर्गेश सिंह यूथ कोंग्रेस, निहार भट्टाचार्य, भाकपा माले, बनारस बार काउंसिल के सदस्य अनिल पाठक, विनोद शुक्ला, हरीश पांडेय प्रोफेसर लॉ फेकल्टी गोरखपुर विश्व विद्यालय, मोहम्मद शाहिद, असलम खलीफा ने विचार व्यक्त किए।
सत्याग्रह
IMAGE CREDIT: पत्रिका
कला मंच के साथियो के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबने क्रांति गीत गाए। अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने की जबकि साझा संस्कृति मंच की जागृति राही ने संचालन किया। विनय शंकर राय मुन्ना ने आभार जताया। श्वेता राय ने हम कागज नही दिखाएंगे कविता का पाठ किया। सभा के अंत मे मांग पत्र एवम ज्ञापन एसीएम चतुर्थ प्रमोद पांडे को सौपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो