scriptप्रियंका गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, सपा बसपा के गठबंधन पर भी निशाना | poster war on priyanka gandhi and sp bsp | Patrika News

प्रियंका गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, सपा बसपा के गठबंधन पर भी निशाना

locationवाराणसीPublished: Feb 11, 2019 05:38:02 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने जारी किया पोस्टर

प्रियंका गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, सपा बसपा के गठबंधन पर भी निशाना

प्रियंका गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर, सपा बसपा के गठबंधन पर भी निशाना

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड़ शो कर आगामी लोकसभा चुनाव के धार देने में जुटी है वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ने प्रियंका के खिलाफ पोस्टर जारी कर उन्हें लुटेरा बता डाला। पोस्ट में प्रियंका के साथ साथ सपा-बसपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा गया है। पोस्टर के जरिए सपा बसपा के गठबंधन को ठग बंधन बताया गया है। यह पोस्टर शहर के भेलूपुर में लगाया गया था। जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतीकात्मक होर्डिंग लगाईं है। सपा-बसपा ने प्रदेश की जनता को ठगने के लिए ठगबंधन किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी के पति ने हरियाणा को लूटा है उसी तरह अब वो उत्तर प्रदेश को लूटने आ रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो