scriptबारिश से मौसम हुआ सुहावना, 30 तक मानसून दे सकता है दस्तक | Pree Monsoon activity give relief to Varanasi people | Patrika News

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 30 तक मानसून दे सकता है दस्तक

locationवाराणसीPublished: Jun 22, 2019 05:48:19 pm

Submitted by:

Devesh Singh

बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी हवा साथ ला रही नमी, दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना

Barish

Barish

वाराणसी. भीषण गर्मी के बाद उमस की मार झेल रहे लोगों को शनिवार को बड़ी राहत मिली। भोर से रुक-रुक कर हो रही प्री मानसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आसमन में बादल छाये रहने से मौसम में तरावट बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो दो दिन तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने की संभावना है। बनारस में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है इसके बाद गर्मी से राहत मिल पायेगी।
यह भी पढ़े:-बसपा सांसद अतुल राय का सरेंडर करने से पहले का वीडियो वायरल, बड़ा खुलासा करने का दावा
जून के पहले पखवारे में पड़ी गर्मी ने लोगों को डरा दिया था। जिस तरह से अधिकतम तापमान ४६ डिग्री सेल्यिसस के पार जा रहा था उससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी। दो दिन पहले रात में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव की बयार बहना शुरू हो गयी थी। 21 जून को धूप से अधिक उमस ने लोगों को सताया था लेकिन शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। भोर में हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलायी। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम जारी थी। हरियाली की कमी के चलते बनारस हीट आईलैंड बन चुका है, जिसके चलते झमाझम की जगह हल्की बारिश हुई है। बनारस में सोनभद्र के रास्ते से मानसून प्रवेश करता है जिसके पहुंचने का समय 15 जून होता है लेकिन इस बार मानसून एक्सप्रेस लेट चल रही है जिस कारण मानसून अब माह के अंतिम सप्ताह में पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े:-रेप के आरोप में फंसे बसपा सांसद अतुल राय ने किया कोर्ट में सरेंडर
बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि एक साइकोलोनिक सिस्टम पूर्वी यूपी में बना हुआ है। एक द्रोणिका हेड वे बंगाल तक जा रही है। वहां पर भी एक सिस्टम बन रहा है जिससे बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी हवा नमी लेकर आ रही है, जिसके चलते बारिश हो रही है। अनुमान है कि 24 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बनारस में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है इसके पहले लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा 22 से, लापरवाह अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

ट्रेंडिंग वीडियो