scriptनौ साल एक दूसरे से दूर रहने के बाद प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी में आया था एक नया मोड़ | Priyanka gandhi and robert vadra Untold love story | Patrika News

नौ साल एक दूसरे से दूर रहने के बाद प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी में आया था एक नया मोड़

locationवाराणसीPublished: Jan 24, 2019 03:54:46 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

13 साल की उम्र में शुरू हुई थी प्रियंका की प्रेमकहानी

priyanka gandhi

priyanka gandhi

वाराणसी. गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी की राजनीति में अब दमदार एंट्री हो गई है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी की राजनीति में कदम रखने से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्वीट करके प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि मैं हर मोड़ पर आपके साथ हूं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि कैसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने के बेटी की प्रेम कहानी शुरू होते ही खत्‍म हो गई थी। नौ सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आया था।

13 साल की उम्र में शुरू हुई थी प्रियंका की प्रेमकहानी
प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी महज 13 साल की उम्र में शुरू हो गई थी। पढ़ाई के दौरान बेहद कम दोस्त बनाने वाली प्रियंका ने जब रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार देखीं थी तो बस देखती ही रह गईं थीं। उन्हें पहली नजर में ही रॉबर्ट से प्‍यार हो गया था। वहीं से इनके प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था।

नौ साल बाद दोनों के दोस्ती में आया नया मोड़
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की प्रेमकहानी नौ साल के लिए लगभग खत्म हो गई थी। इंदिरा गांधी की हत्या ने दोनों को एक-दूसरे से दूर कर दिया था। नौ साल बाद दोनों के एक दोस्त के कारण इनकी प्रेम कहानी में नया मोड़ आया। रॉबर्ट वाड्रा अपने स्कूल में बहुत मशहूर थे। उन्होंने प्रियंका को कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसके बावजूद प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा से प्‍यार करती रहीं। बताया जाता है कि ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान रॉबर्ट लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। शुरुआत में वो प्रियंका को लेकर बहुत गंभीर नहीं थे। लेकिन जैसे-जैसे मुलाकातों का दौर बढ़ा, दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ती चली गईं।
प्रियंका की सादगी पर आया था रॉबर्ट का दिल
काफी बातचीत होने के बाद दोनों धीरे-धीरे वो करीब आ गए। रॉबर्ट का दिल प्रियंका पर उनकी सादगी के चलते आया था। जब प्रियंका गांधी की शादी हुई। जब वह 20 साल की थीं और रॉबर्ट वाड्रा 22 साल के थे। प्रियंका और वाड्रा 1997 में शादी के बंधन में बंधे।

शादी में आई कई मुश्किलें
प्रियंका की शादी भी इतनी आसानी से नहीं हुई। उनकी मां सोनिया गांधी शादी के लिए राजी थीं पर रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा खुश नहीं थे। शादी को लेकर बाप-बेटे के बीच काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों की शादी हुई, लेकिन बेहद सादे तरीके से। यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका और रॉबर्ट की शादी में केवल 150 मेहमानों को बुलाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो