scriptप्रियंका गांधी ने की UP में शराबबंदी की मांग, बोलीं… | Priyanka Gandhi demanded liquor ban in UP | Patrika News

प्रियंका गांधी ने की UP में शराबबंदी की मांग, बोलीं…

locationवाराणसीPublished: Apr 06, 2019 06:39:22 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

बोलीं शराब से घर बर्बाद होते हैं। उत्तर प्रदेश में शराबबंदी लागू करे सरकार।

प्रियंका गांंधी

प्रियंका गांंधी

वाराणसी. लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोगों से मिल कर जनता के मुद्दों को उठाने लगी हैं। अब उन्होने यूपी में शराबबंदी का मसला उछाला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शराबबंदी लागू करने की मांग कर दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में शराबबंदी के निर्णय को अब कांग्रेस ने भी उठा लिया है। इस मसले को उठाया है कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी ने। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ”शराब से घर बर्बाद होते है। उत्तर प्रदेश में शराबबंदी लागू करे सरकार.”
बता दें कि बिहार में जब नीतीश कुमार ने शराबबंदी की तो उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रामीण महिलाओं की मांग का जिक्र किया था। कहा था कि उन ग्रामीण महिलाओं की मांग पर प्रदेश में शराबबंदी की जा रही है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। जगह-जगह वह महिलाओं से मिल रही हैं। खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं, सफाई कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें भी यह फीड बैक मिल रहा है कि शराब से घर बर्बाद होते हैं। समझा जा रहा है कि इन महिलाओं के फीडबैक के आधार पर ही प्रियंका ने शराबबंदी का मसला उछाला है।
यहां यह भी बता दें कि बिहार में जब नीतीश कुमार ने शराबबंदी की थी तो कांग्रेस भी उनके साथ थी। उसके बाद कई अन्य राजनीतिक दलों ने यूपी में भी शराबबंदी की मांग की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर ध्यना नहीं दिया। अलबत्ता पहले शराब की दुकानों के खुलने का समय कम कर दिया था, लेकिन शराब माफिया के दबाव में शराब की दुकानों की टाइमिंग फिर से बढ़ा दी गई। यहां तक कि मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के बाद योगी आदित्य नाथ ने शराब की दुकानों पर पीने वालों की भीड़ पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था, लेकिन वह भी केवल रस्म अदायगी तक ही सीमित रह गया।
लेकिन प्रियंका अब इसे चुनावी मुद्दा बनाती नजर आने लगी हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि देर सबेर अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो शराबबंदी तय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो