scriptपीएम मोदी के बाद प्रियंका गांधी ने काशीवासियों का जाना हाल, पूर्व सांसद को फोन कर कहा… | priyanka gandhi inquired about varanasi condition in lockdown | Patrika News

पीएम मोदी के बाद प्रियंका गांधी ने काशीवासियों का जाना हाल, पूर्व सांसद को फोन कर कहा…

locationवाराणसीPublished: Apr 21, 2020 10:16:06 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रधानमंत्री मोदी के तीन बार फोन के बाद सोमवार शाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बनारस का हाल जाना

पीएम मोदी के बाद प्रियंका गांधी ने काशीवासियों का जाना हाल, पूर्व सांसद को फोन कर कहा

पीएम मोदी के बाद प्रियंका गांधी ने काशीवासियों का जाना हाल, पूर्व सांसद को फोन कर कहा

वाराणसी. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के तीन बार फोन के बाद सोमवार शाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी बनारस का हाल जाना। पूर्व सांसद राजेश मिश्र को फोन कर जिले में कोरोना की स्थिति सुविधाएं और हॉटस्पॉट्स के बारे में बात की। पूर्व सांसद ने बताया की सरकार की तरफ से जारी हर गाइडलाइन का पालन करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता जनसेवा में अपनी अहम भूमिका निभाएं। ताकि किसी को भी इस संकट काल में परेशानी न हो।
प्रियंका बोलीं मिलेगी कोरोना से जीत

राजेश मिश्र से प्रियंका गांधी ने कहा की यह बहुत ही मुश्किल भरा वक्त है। पूरे देश को इस खतरे से निपटने के लिए एक साथ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा की हम इस लड़ाई में जीतेंगे ऐसा विश्वास है। राजेश ने कहा की हमने उन्हें बनारस की जाबकारी देते हुए कहा कि यहां कुल 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें आठ मरीज स्वस्थ हो गए जबकि छह अब भी बीमार हैं। वहीं, गंगापुर निवासी एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो चुकी है। बताया कि शहर से देहात तक कुल छह स्थानों को हॉट स्पॉट बनाया गया है।
कहा जनसेवा में लगे हैं हमारे कार्यकर्ता

राजेश मिश्र ने प्रियंका गांधी से कहा की हमारे कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर शदर और ग्रामीण इलाकों में सभी के मदद में लगे हैं। किसी को परेशानी नहीं आने दिया जाएगा। लॉकडाउन के बाद भी हम सभी के लिए काम करेंगे।
सरकार तक मध्यम वर्ग का दर्द पहुंचाएंगी प्रियंका गांधी

लोगों के बारे में बार करते हुए राजेश मिश्रा ने बताया की गरीबों के लिए तो राहत मिल जाए रही लेकिन इस आपदा में सबसे बड़ा संकट मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए है जिनकी छोटी नौकरियां, दुकान आदि ठप हो जाने से उनके पास कोई जरिया नहीं बचा है। ऐसे में उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। प्रियंका गांधी ने भरोसा दिया है की इन परिवारों के लिए वो जल्द सरकार से बात करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो