scriptप्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, पीएम मोदी के नारे लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई | Priyanka Gandhi kashi visit congress and bjp worker marpit in ramnagar | Patrika News

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, पीएम मोदी के नारे लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई

locationवाराणसीPublished: Mar 20, 2019 01:41:53 pm

Submitted by:

Devesh Singh

राहुल गांधी विरोधी नारा लगाना पड़ा महंगा, बीजेपी कार्यकर्ता कर रहे कार्रवाई की मांग

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रामनगर दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। इसके बाद चौक पर राहुल गांधी विरोधी नारेबाजी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गये हैं और दोषियों पर कार्रवाई कर मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़

रामनगर में प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। प्रियंका गांधी जब शास्त्री मेमोरियल को देखने गयी तो वहां पर बाहर खड़े कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। कार्यकर्ताओं ने पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह से कार्यकर्ता को अलग किया। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर चौक के पास बीजेपी कार्यकर्ता पर राहुल गांधी विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वहां से भाग गये। बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल कभी करना चाहती थी कांग्रेस से गठबंधन, प्रियंका गांधी ने गढ़ में जाकर दिया बड़ा झटका
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो