वाराणसी

05 किलो मीटर लंबा होगा प्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो, 05 लाख झंडों से पटेंगी सड़कें

06 घंटे तक रहेंगी बनारस की सड़कों परबाहरी नहीं बनारसी होंगे रोड शो में शामिललंगा मालवीय प्रतिमा के समीप जनता को प्रियंका करेंगी संबोधितश्री काशी विश्वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का करेंगी दर्शन पूजन

वाराणसीMay 14, 2019 / 12:40 pm

Ajay Chaturvedi

प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार 15 मई को आ रही हैं बनारस। वह यहां रोड शो करेंगी जिसके लिए छह घंटे तक बनारस की सड़कों पर रहेंगी। प्रियंका का रोड शो पांच किलो मीटर लंबा होगा। इसकी शुरूआत नई रणनीति के तहत होगी मालवीय प्रतिमा लंका से शाम चार बजे होगी। प्रियंका रात 10 बजे तक बनारस की सड़कों पर रहेंगी। कांग्रेस ने अपनी नेता के रोड शो के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए एसपीजी पहुंच चुकी है। एसपीजी ने उस वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है जिससे प्रियंका को रोड शो करना है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता का यह वही वाहन है जिसमें सवार हो कर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय नामांकन करने आदमपुर के कच्ची बाग से कचहरी तक गए थे।
कांग्रेस महासचिव के बनारस में होने वाले रोड शो की कमान प्रियंका और गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा संभाल रहे है। वहीं बनारस कांग्रेस की ओर से जिला प्रचार समिति के प्रभारी अनिल श्रीवास्तव अन्नू को स्थानीय तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से बताया जा रहा है कि प्रियंका दोपहर बाद बाद बनारस पहुंचेंगी। शाम चार बजे वह लंका पहुंच जाएंगी। वहां रोज शो से पहले वह मालवीय प्रतिमा के समीप बने मंच से बनारस की जनता से मुखातिब होंगी। फिर शुरू होगा रोड शो जो लंका, अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते गोदौलिया तक पहुंचेगा। गोदौलिया चौराहे पर वह वाहन से उतर जाएंगी। फिर वह पैदल ही गोदौलिया से ज्ञानवापी छत्ता द्वार तक जाएंगी। छत्ता द्वार से ही वह विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगी। मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और बाबा का अभिषेक कर वह कांग्रेस के जीत का आशीर्वाद लेंगी। विश्वनाथ मंदिर से वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन करने पहुंचेंगी।
जिला प्रचार समिति प्रभारी अनिल श्रीवास्तव अन्नू ने पत्रिका को बताया कि लंका से गोदौलिया फिर गोदौलिया से ज्ञानवापी और काल भैरव मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर कांग्रेसी तिरंगा और कपड़े की तिरंगी लड़ी से बनारस की सड़कों को पाट दिया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह फूल माला से भी सजावट की जाएगी। गुलाब की पंखुड़यों सो प्रियंका गांधी का स्वागत किया जाएगा, हालांकि कहीं बीच में स्वागत द्वार आदि नहीं बनाए जा रहे हैं। कई स्थान पर बच्चियां भारत माता का स्वरूप धारण कर प्रियंका की आगवानी करेंगी।
अन्नू ने बताया कि नरेंद्र मोदी के रोड शो से बिल्कुल इतर प्रियंका गांधी के रोड शो में स्थानीय लोगों की ही सहभागिता होगी। संभव है बनारस के आस-पास के क्षेत्र जहां मतदान हो चुका है वहां के कांग्रेसीजन इस रोड शो में हिस्सा लें। लेकिन पार्टी का फोकस यही है कि ज्यादा से ज्यादा बनारसी ही प्रियंका के रोड शो में शामिल हों। बनारस के मतदाता इस रोड शो की शाम बनें।
बता दें कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस के किसी रोड शो के लिए रूट चेंज किया गया है। इसका मकसद साफ है। ये रूट चेंज एक खास मकसद से किया गया है। इसके पीछे की रणनीति भी साफ है। पार्टी इसके माध्यम से जहां सॉफ्ट हिंदू कार्ड खेलने के साथ ही असली बनारस के वोटरों को साधने की जुगत में है। पक्का महाल के लोगों का वोट बैंक हासिल करने की जुगत में है। साथ ही गंगा पुत्र यानी निषाद समुदाय को साधने की रणनीति है तो काशी के हृदय स्थल से काशी के दिल को जीतने की जुगत है।
 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
 

Home / Varanasi / 05 किलो मीटर लंबा होगा प्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो, 05 लाख झंडों से पटेंगी सड़कें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.