script

मिशन 2022 में जान फूंकने की तैयारी, वाराणसी में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली रविवार को

locationवाराणसीPublished: Oct 09, 2021 04:20:54 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

Priyanka Gandhi’s Kisan Nyay rally in Varanasi on Sunday- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली (Kisan Nyay Rally) को संबोधित करेंगी। इस रैली में खीरी के पीड़ितों के लिए न्याय और विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा रैली’ होने वाली थी।

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

वाराणसी. Priyanka Gandhi’s Kisan Nyay rally in Varanasi on Sunday. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली (Kisan Nyay Rally) को संबोधित करेंगी। इस रैली में खीरी के पीड़ितों के लिए न्याय और विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा रैली’ होने वाली थी। लेकिन लखीमपुर खीरी की घटना के बाद रैली का नाम बदलकर ‘किसान न्याय रैली’ कर दिया गया है। यह रैली रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में होगी। रविवार को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में साक्षात देवी प्रियंका गांधी हम लोगों के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी। उन्होंने सीतापुर और लखीमपुर खीरी में असुरों का वध किया है और वह विजयी हुई हैं। जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में सारी आसुरी शक्तियों का सर्वनाश हो जाएगा।
लखीमपुर खीरी कांड को भुनाएंगी

2022 विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ से 2022 चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। रविवार को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में लखीमपुर खीरी कांड में किसानों के साथ हुए अन्याय पर रहेगा। रैली का फोकस किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर रहेगा। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगी प्रियंका

रविवार को कांग्रेस महासचिव किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। इससे पहले वे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह रैली में जनता को संबोधित करेंगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर सहयोग मांग रहे हैं। कांग्रेस पूर्वांचल की जनता से अपील कर रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में पहुंचे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अगले विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी और कांग्रेस का सहयोग करें।
प्रियंका गांधी जनता को देंगी सात वचन

रैली में प्रियंका गांधी जनता को सात वचन देंगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले इन सभी सात वचनों को निभाएंगी। इस सात वचनों का खुलासा प्रियंका रैली में ही करेंगी, लेकिन इन वचनों को देते वक्त प्रियंका बाकायदा हाथ उठा कर प्रतिज्ञा करेंगी। ‘हम वचन निभायेंगे’ के नाम से एक बस यात्रा भी निकाली जायेगी। यह रैली वाराणसी, अयोध्या, सहारनपुर, झांसी और आगरा में निकाली जाएगी।
लखीमपुर मामले में अजगर की तरह सोई सरकार

कांग्रेस नेता प्रोमद तिवारी ने खीरी कांड में भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुआ कहा कि खीरी में जो भी हुआ सरकार उस मामले में अजगर की तरह सोई थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह का रुख दिखाया है, वह यूपी सरकार के लिए सबक की तरह होना चाहिए। कोर्ट ने यूपी सरकार को आईना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने की तस्वीर पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। कांग्रेस में सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुनाव लड़ने की परंपरा नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो