script

प्रियंका गांधी की दूसरी गंगा यात्रा अगले सप्ताह बनारस से

locationवाराणसीPublished: Apr 13, 2019 09:41:57 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

होगा रोड शो और जनसभा को भी करेंगी संबोधित, न्याय यात्रा दिया नाम।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी की दूसरी गंगा यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इस बार गंगा यात्रा का पूरा फोकस पूर्वांचल होगा। इस दौरान अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में जनसभा और रोड शो भी करेंगी। इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा दिया गया है।
होली के ठीक पहले प्रयागराज से वाराणसी तक की गंगा यात्रा कर चुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दूसरी गंगा यात्रा अब वाराणसी से शुरू होने जा रही है। पार्टी इस दूसरी यात्रा के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रियंका की इस दूसरी गंगा यात्रा का प्रभारी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे को बनाया गया है।
चौबे ने पत्रिका को बताया कि प्रियंका की दूसरी गंगा यात्रा बनारस से शुरू होगी और बलिया तक जाएगी। इस दौरान वह कांग्रेस घोषणा पत्र को जनता के बीच रखेंगी। साथ ही पार्टी की ओर से किए जाने वालों को गिनाएंगे। लोगों को भरोसा दिलाएंगी कि हम (कांग्रेस) जो वादा कर रहे हैं सत्ता में आने पर उसे पूरा करेंगे वह भी नियत समयावधि में।
प्रियंका गांधी की यह गंगा यात्रा बनारस के गंगा गोमती संगम कैथी स्थित मारकंडेय महादेव से शुरू होगी। वह मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। फिर गंगा के रास्ते जमानिया के लिए रवाना होंगी। जमानिया में सभा होगी। यहां से वह सैदपुर जाएंगी जहां वह जनसंपर्क करेंगी। सैदपुर से गाजीपुर होते बलिया रवाना होंगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की यह दूसरी गंगा यात्रा 20 अप्रैल के आस-पास शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार गंगा परविहन के साथ वह रोड शो भी करेंगी। सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल करेंगी। माना जा रहा है कि जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल में होंगे उस वक्त प्रियंका भी पूर्वांचल में ही रहेंगी। वह गंगा के माध्यम से भाजपा और नरेंद्र मोदी को घेरने की पूरी कोशिश करेंगी। इसके तहत गंगा किनारे के लोगों से मिलना उनकी पीड़ा सुनना और गंगा की वास्तविकता जानना और उसे उजागर करना खास मकसद होगा।
प्रियंका गांधी

ट्रेंडिंग वीडियो