script

कांग्रेस महासचिव प्रियंका का बनारस दौरा पक्का, इस तिथि को पहुंच रहीं

locationवाराणसीPublished: Mar 14, 2019 07:10:49 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन ने जिला निर्वाचन आयोग से मांगी इजाजत।

priyanka

priyanka

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के पूर्वांचल दौरे का कार्यक्रम निश्चित हो गया है। इस संबंध में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ आर पी त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस बाबत सूचना देते हुए प्रियंका गांधी के दौरे के मद्देनजर इजाजत मांगी है।
इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने पत्रिका को बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इलाहाबाद से वाराणसी तक जल मार्ग से मोटर वोट से आएंगी। बनारस में बाबा विश्वनाथ, काल भैरव का दर्शन करने के साथ ही वह वाराणसी और चंदौली के शहीदों के घर जा कर उनके परिजनों से मिलेंगी। वह छोटी-छोटी सभा भी कर सकती हैं। साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जाना है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका 18 मार्च को प्रयागराज से मोटरबोट से चलेंगी। इस दौरान उनका जगह-जगह गांवों में स्वागत होगा। वह 20 मार्च को बनारस पहुंचेंगी।
बता दें कि प्रियंका गांधी के पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से ही यह कवायद लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही पूर्वांचल का दौरा करेंगी। लेकिन पुलवामा के आतंकी हमले के बाद उन्होंने देशहित और शहीदों के सम्मान में अपने सारे राजनीतिक कार्यक्रम रद कर दिए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो