script

प्रियंका गांधी के बनारस पहुंचने से पहले लोगों के घरों में पहुंचने लगी उनकी चिट्ठी

locationवाराणसीPublished: May 14, 2019 05:47:38 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

इस चिट्ठी में है आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान दावा खास तौर पर न्याय योजना की है पूरी जानकारीबहुत पहले कांग्रेस ने किया था यह ऐलान

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. नरेंद्र मोदी के अपील से पहले ही बनारस के घरों में पहुंच चुकी है प्रियंका गांधी की ये चिट्ठी। इस चिट्ठी के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह से कांग्रेस आम जन की समस्या को दूर करेगी। क्या है पार्टी का विजन। इस पत्र में ऊपर प्रियंका गांधी की तस्वीर है तो नीचे पार्टी प्रत्याशी अजय राय की तस्वीर है।
इस चिट्ठी मेंकांग्रेस के घोषणा पत्र की विस्तार से जानकारी दी गई है। लोगों को बताया गया है कि पार्टी किस तरह से जनता के हितों पर काम करने वाली है। खास यह कि इस चिट्ठी को कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं। इसके लिए खास टीम भी बनाई गई है जिनकी अपने वर्ग के लोगों में अच्छी पकड़ है। ऐसे लोग गरीबों, दलितों के बीच उस वर्ग के प्रबुद्धजन जैसे अध्यापक, वकील जैसे लोग यह चिट्ठी पहुंचा रहे हैं। समाज के बीच पढ़कर सुना रहे हैं। इनके द्वारा सर्वाधिक गरीबी पर वार, 72 हजार पर बल दिया जा रहा है।
बता रहे हैं कि एक गरीब परिवार को किस प्रकार यह न्याय मिलेगा। इसी प्रकार किसानों के बीच कृषि विज्ञानी, प्रगतिशील किसान आदि की टीम पहुंच रही है और उनके हितों को सामने रखते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिए अपील कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के लिए अलग से बजट होगा। कर्ज नहीं दिया तो जेल जाने की नौबत नहीं आएगी। सरकार जरूरी मदद करेगी। इसी प्रकार व्यापारियों, छोटे कारोबारियों, बुनकरों, महिलाओं, युवाओं समेत अन्य के बीच इसी प्रकार की टोलियां बनाकर कांग्रेसजन जा रहे हैं और प्रियंका गांधी की चिट्ठी पहुंचा रहे हैं। मंडल प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश है कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं के बीच हमारी पहुंच बन सके।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो