scriptप्रियंका गांधी के वाराणसी के कार्यक्रम में हुई तब्दीली, जानें क्या है संशोधित प्रोग्राम… | Priyanka Varanasi Road Show Final Schedule Against Narendra Modi | Patrika News

प्रियंका गांधी के वाराणसी के कार्यक्रम में हुई तब्दीली, जानें क्या है संशोधित प्रोग्राम…

locationवाराणसीPublished: May 14, 2019 02:56:21 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

15 को वाराणसी के साथ इस सीट पर करेंगी जनसभा।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। कांग्रेस हेडक्वाटर से जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत प्रियंका 15 मई को एक साथ पूर्वांचल के दो-दो संसदीय क्षेत्र में होंगी। वह बनारस दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पहुंचेंगी।
कांग्रेस हेडक्वाटर से जारी संशोधित प्रोग्राम के तहत प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे बनारस के लिए उड़ान भरेंगी। वह डेढ़ बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित एलबीएस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी। यहां से वह हेलीकाप्टर से सलेमपुर जाएंगी। बता दें कि सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र मैदान में हैं। ऐसे में प्रियंका पहले राजेश मिश्र के क्षेत्र में सभा करेंगी। उसके बाद वह बनारस आएंगी।
ये भी पढ़ें- 05 किलो मीटर लंबा होगा प्रियंका गांधी का वाराणसी में रोड शो, 05 लाख झंडों से पटेंगी सड़कें

सलेमपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह साढ़े तीन बजे शाम बनारस पहुंचेंगी। बनारस के बाबतपुर हवाई अड्डे से वह साढ़े चार बजे बीएचयू गेट के लिए रवानना होंगी। पांच बजे उनका रोड शो मालवीय प्रतिमा से शुरू होगा जो विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। वह शाम सात बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। वहां पूजन अर्चन के बाद साढ़े सात बजे काल भैरव पहुंचेंगी। काशी के कोतवाल का दर्शन पूजन करने के बाद वह 7.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। यह प्रोग्राम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सतीश अजमानी ने जारी किया है।
बता दें कि पहले बताया गया था कि प्रियंका 15 को शाम चार से रात 10 बजे तक बनारस में रहेंगी। उनके यहीं रात्रि विश्राम की बात भी कही जा रही थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
यहीं यह भी बता दें कि प्रियंका गांधी 17 मई को मिर्जापुर में रोड शो करेंगी। वहां कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी मैदान में हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो