वाराणसी

PM मोदी के क्षेत्र में पपेट शो के माध्यम से female violence के खिलाफ उठी आवाज

female violence के खिलाफ महिलाओ को किया गया जागरूकसामाजिक संस्था लोकसमिति की पहल

वाराणसीSep 24, 2019 / 05:11 pm

Ajay Chaturvedi

महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकतात अभियान

वाराणसी/ मिर्जामुराद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को, गणेशपुर गांव में महिला हिंसा के खिलाफ ऐसा जागरूकता अभियान चलाया कि सभी दंग रह गए। महिला हिंसा की मुखालफत पपेट शो के माध्यम से की गई। बताया गया कि किस तरह से वर्तमान समाज में महिला हिंसा फैल रही है, उससे कैसे निबटा जा सकता है।
ग्राम्या संस्था लोक समिति एशियन ब्रीज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में पपेट शो के माध्यम से बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की खबरें रोजाना सुर्खियों में आती रहती हैं। महिलाओं के साथ-साथ बच्चियों और बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार की खबरें मानवता को शर्मसार करती हैं। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा कई तरह के रूपों में मौजूद हैं जिनमें हाथापाई, गाली-गलौज, तेजाब छिड़कना, शारीरिक-मानसिक शोषण, बाल विवाह, दहेज हत्या, मानव तस्करी और बलात्कार तक शामिल हैं। स्कूल, सड़क, दफ्तर, होटल, पार्क, खेत, कारखाना, बाजार, बाथरूम, भीड़, एकांत, शायद ही ऐसी कोई जगह बची हो जहां महिलाएं हिंसा का शिकार नहीं हुई हों। जिसे रोकने की जरूरत है।
IMAGE CREDIT: पत्रिका
ग्राम्या संस्थान की निदेशिका बिन्दू सिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय परिवार स्वाथ्य्य सर्वेक्षण-4 के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि 28.8 फीसदी शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों द्वारा प्रताड़ित होती हैं। इसके अलावा डिजीटल होते भारत में ऑललाइन स्टॉकिंग, साइबर अपराध और महिला तस्करी के मामले बढ़े हैं।
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि घरेलु हिंसा के खिलाफ अगले 3 दिन तक नागेपुर बेनीपुर गनेशपुर गाँव में घरेलु महिला हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से बिंदु सिंह सुरेंद्र सिंह आशिष सरिता अनीता फौजिया रामबचन रामबली बुद्धू मास्टर त्रिभुवन गनेश मदनमोहन आदि लोग लोग शामिल रहे।

Home / Varanasi / PM मोदी के क्षेत्र में पपेट शो के माध्यम से female violence के खिलाफ उठी आवाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.