scriptपीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध, बनारस में जलाया गया पंजाब के सीएम का पुतला | Punjab CM effigy burnt in Banaras on breach in PM Modi security issue | Patrika News

पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध, बनारस में जलाया गया पंजाब के सीएम का पुतला

locationवाराणसीPublished: Jan 06, 2022 04:11:39 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पंजाब के फिरोजपुर रैली के लिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सुरक्षा में सेंध पर उनके संसदीय क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब की चन्नी सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। नारेबाजी की और इस घटना को कांग्रेस की साजिश करार दिया।

चन्नी सरकार का पुतला जलाते बीजेपी कार्यकर्ता

चन्नी सरकार का पुतला जलाते बीजेपी कार्यकर्ता

वाराणसी. पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। नतीजा ये कि प्रधानमंत्री के काफिले को हुसैनीवाला में शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर फ्लाइओवर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण करीब 15-20 मिनट तक फ्लाइओवर पर ही रुकना पड़ा। यह मुद्दा राजनीतक हलकों में बुधवार से ही चरम पर है। भाजपा ही नहीं इसे समूचे देशवासियों ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब की चन्नी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। उन्होंने पीएम की सुरक्षा में सेंध को कांग्रेस की सोची समझी साजिश करार दिया।
चन्नी सरकार का पुतला जलाते बीजेपी कार्यकर्ता
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सोनारपुरा स्थित भारतीय जनता पार्टी के महामना मंडल कार्यालय के सामने एकत्र हुए और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और चन्नी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। साथ ही जमकर कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की।
भाजपा के महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों से रुकवाना कांग्रेस सरकार की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा को करोड़ो की सौगात देने जा रहे थे उस दौरान पीएम का काफिला बीच रास्ते में 15 से 20 मिनट तक रोक देना खालिस्तानियों का काम था।
ये रहे मौजूद

पुतला दहन में मुख्य रूप से राकेश जायसवाल पार्षद सोनारपुरा, जगन्नाथ ओझा महामना मंडल अध्यक्ष भाजपा, सोनू झा, विपिन ओझा, आनंद चौरसिया, शिवम गुप्ता, सुशील मिश्रा, अनूप जायसवाल, जयंत शर्मा, अजय जायसवाल, शिवम पांडे, सुभाष चंद्र, बृजेश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन सिंह, ओमकार पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो