scriptपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस के नेताओं को दिए जीत के मंत्र | Rahul Gandhi gave victory mantra to Congressmen of Banaras | Patrika News

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस के नेताओं को दिए जीत के मंत्र

locationवाराणसीPublished: Dec 06, 2021 12:04:53 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-बनारस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को रवाना हुए दिल्ली-बनारस की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर की चर्चा

राहुल गांधी

राहुल गांधी

वाराणसी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार की आधी रात के करीब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी। यहां एक पंच सितारा होटल में रात्रि विश्राम किया और सोमवार की सुबह लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस बीच राहुल गांधी बनारस के कांग्रेसजनों को जीत का मंत्र दे गए।
राहुल गांधी का स्वागत करते महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे
राहुल गांधी के वाराणसी आगमन पर वाराणसी के कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया। बता दें कि राहुल का ये व्यक्तिगत दौरा था। वह प्रयागराज में एक मांगलिक समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वाराणसी आए थे। यहां से दिल्ली रवानगी के पूर्व उन्होंने स्थानीय कांग्रेसजनों से अनौपचारिक वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने मिशन 2022 के तहत जीत का मंत्र दिया।
ये भी पढें- PM मोदी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ रहे वाराणसी

महानगर अध्यक्ष चौबे के अनुसार राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा की अन्याय के विरुद्ध लड़ाई जारी रहनी चाहिए। एक-एक नागरिक से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साधा जाना चाहिए। नागरिक समस्याओं को जान कर उसका समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। चौबे ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर ही काशी की जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अजय राय का कुशल क्षेम भी जाना। दरअसल अजय राय रात में ही कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के बुलावे पर लखनऊ रवाना हो गए थे।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का अभिनंदन करने वालों में कमलेश ओझा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फ़साहत हुसैन,मनीष चौबे,खगोलन राय, तरंग सेठ,विश्वनाथ कुँवर,अशोक सिंह,हसन मेहदी कब्बन, राजीव राम,रंजीत तिवारी,ऋषभ पाण्डेय,नृपेंद्र सिंह,रोहित दुबे,सन्दीप पाल,परवेज खान,विनीत चौबे,किशन यादव,आयुष तिवारी,राजू गुप्ता,प्रिंस चौबे आदि प्रमुख रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो