Mau Saras News : मऊ के रामसमुझ का भी दोस्त है सारस, एक ही थाली में खाता है खाना, भावुक कर देगी ये कहानी
वाराणसीPublished: May 25, 2023 09:09:33 pm
Mau Saras News : आरिफ के सारस को वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचा दिया। इसी बीच अब मऊ में रामसमुझ और सारस की दोस्ती की चर्चा शुरू हो गई है। आइए बताते हैं इसकी पूरी कहानी...


मऊ के रामसमुझ के साथ अठखेलियां करता सारस
Mau Saras News : आरिफ के सारस को वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचा दिया। इसी बीच अब मऊ में रामसमुझ और सारस की दोस्ती की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी रामसमुज के घर पर एक सारस रहता है। इससे रामसमुझ की पक्की दोस्ती है। यानी अमेठी के आरिफ की तरह यहां भी सारस रामसमुझ के साथ ही खाता और सोता है। इसकी कहानी अमेठी के आरिफ से मिलती-जुलती है। रामसमुझ बताते हैं कि यह सारस डेढ़ साल पहले उन्हें घायलावस्था में मिला था। उसके पैर में कांटा चुभा था। रामसमुझ ने कांटा निकालने का प्रयास किया तो सारस ने उन्हें खूब चोंच मारी। हालांकि बाद में उसे वह अपने घर ले आए। यहां मरहम पट्टी की। करीब 15 दिन में सारस ठीक हो गया। इसके बाद सारस रामसमुझ को छोड़कर कहीं नहीं गया।