scriptरानी लक्ष्मीबाई ‘मणिकर्णिका मनु’ जन्मदिवस पर छात्राओं का पथ संचलन | Rani Laxmibai birthday Girl students Path sanchalan in Varanasi | Patrika News

रानी लक्ष्मीबाई ‘मणिकर्णिका मनु’ जन्मदिवस पर छात्राओं का पथ संचलन

locationवाराणसीPublished: Nov 25, 2019 02:44:09 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-शहर के कई बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा

Rani Laxmibai birthday

Rani Laxmibai birthday

वाराणसी. बनारस की बेटी और झांसी की रानी, वीरांगना लक्ष्मीबाई ‘मणिकर्णिका मनु’ के जन्मदिवस पर शहर में सोमवार को विभिन्न स्कूलों, खास तौर पर बालिका विद्यालय की छात्राओं का पंथसंचलन हुआ। इस दौरान छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए चल रही थीं। जोश भरे नारे भी लगाती रहीं।
पथ संचलन की शुरूआत श्री शारदा विद्या मंदिर, गायघाट से सुबह 10.30 बजे हुई। प्रधानाचार्य अंजू देवी और रेणू वर्मा के नेतृत्व में छात्राएं दूध कटोरा, भैरव नाथ, गोलघर, मैदागिन, विशेश्वरगंज, मछोदरी होते विद्यालय लौटीं।
इसी तरह गणेश शिशु वाटिका, दुर्गाघाट के बच्चे-बच्चियों का पथ संचलन भी 10.30 बजे शुरू हुआ। ये बच्चे दूध विनायक, फाटक रंगील दास, चौखंभा सब्जी मंडील गेठे जी का फाटक, नारायण दीक्षित लेन, गणेश दीक्षित लेन होते पुनः विद्यालय लौटे। जन्म दिवस पर इन बच्चों ने पथ संचलन के बाद विद्यालय में लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया।
ये भी पढें- बनारस की बेटी लक्ष्मीबाई के जन्म स्थल पर विवाद

Rani Laxmibai birthday
इस मौके पर डॉ छाया पाठक, डॉ अनिता सिंह, डॉ श्वेता सिंह, डॉ ज्योति सिंह, प्रीति त्रिपाठी व लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव की कार्यकर्ता वंदना सिंह, स्वाती अग्रवाल, अदिति शर्मा, नेहा उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
इसके अलाववा संस्कृति भारती द्वारा काशी की कन्या मणिकर्णिका मनु उपाख्य झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मतिथि मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी के मौके पर जनजागरण के तहत चयनित सत्य के साथ रहें सत्य के साथ चलें कार्यक्रम हुआ। इसके अंतर्गत लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर पथ संचलन हुआ।
Rani Laxmibai birthday
पथसंचलन में बल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मुक्ता पांडेय, उषा तिवारी, रेखा सिंह के नेतृत्व में सुबह 9 बजे ही छात्राएं निकलीं और भैरवनाथ, गोलघर, बुलानाला, मैदागिन, काल भैरव होते विद्यालय लौटीं।
आर्यमहिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डॉ प्रतिभा यादव के नेतृत्व में लहुराबीर, जगतगंज, चेतगंज होते विद्यालय तक पंथसंचलन किया।
हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ अल्पना राय चौधुरी, डॉ शारदा सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, दारानगर आदि क्षेत्रों में पथ संचलन किया।
Rani Laxmibai birthday
दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डॉ पद्मजा शर्मा, शिखि सिंह के नेतृत्व में सोनारपुरा, भेलूपुर क्षेत्रों में पथसंचलन किया।

बिपिन बिहारी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रामापुरा, गिरिजाघर, बड़ादेव, गोदौलिया क्षेत्र में डॉ अनामिका दीक्षित, डॉ प्रियदर्शिनी तिवारी, किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पथसंचलन किया।
भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र इंग्लिशिया लाइन से मलदहिया, लोहामंडी, लहुराबीर इलाके में प्रधानाचार्य डॉ चारु चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पथसंचलन किया।

सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ दुबे के नेतृत्व में भेलूपुर चौराहा, कमच्छा इलाके में पथसंचलन किया।
महारानी बनारस महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रामनगर चौराहा व परिसर का भ्रमण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो