scriptस्कूल पढ़ने गई दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने दिया मृत बच्चे को जन्म | Rape victim student give birth a dead child in school | Patrika News

स्कूल पढ़ने गई दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने दिया मृत बच्चे को जन्म

locationवाराणसीPublished: Aug 25, 2019 01:02:40 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

स्कूल प्रशासन ने प्रसव के बाद लड़की को घर पहुंचा दिया

Crime Rajasthan

rape

बलिया. यूपी के बलिया में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी द्वारा स्कूल में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। प्रसव की खबर सुनते ही खलबली मच गई। स्कूल प्रशासन ने प्रसव के बाद लड़की को घर पहुंचा दिया। जब इसकी जानकारी एएसपी को हुई तो उन्होंने ने इस मामले की जांच पड़ताल कराने की बात कही। वहीं स्कूल प्रबंधन में इस सम्बंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि किशोरी हाईस्कूल की पढ़ाई करती है। किशोरी चार दिन पहले स्कूल गई थी। बताया जाता है कि क्लास रूम में किशोरी के पेट में दर्द होने लगा तो उसने शिक्षक को इस मामले से अवगत कराया। टीचर ने लड़की को विद्यालय के पास स्थित एक बगीचे में जाने को कहा। परिजनों ने बताया कि लड़की जैसे ही बगीचे के पास पहुंची कि उसे प्रसव शुरू हो गया। उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी होते ही स्कूल में हलचल तेज हो गई। उसके बाद स्कूल कर्मचारियों ने मिलकर उसे उसके घर पहुंचा दिया। पीड़िता का कहना है कि घर पर दूध लेने के लिये आने वाले एक युवक ने सात माह पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने लड़की को किसी से इस बात को नहीं बताने की धमकी भी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो