Ghosi By Election Result 2023: घोसी उपचुनाव में जीत पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, 2024 को लेकर कर दिया ये दावा
वाराणसीPublished: Sep 08, 2023 09:02:48 pm
Ghosi By Election Result 2023: सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने घोसी की जीत पर 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी बात कही है। घोसी में जीत के बाद अब समाजवादी पार्टी की निगाहें 24 के लोकसभा चुनाव की ओर हैं। इस बीच रामगोपाल वर्मा ने कही ये बड़ी बात…
Ghosi By Election Result 2023: घोसी में समाजवादी पार्टी ने झंडे गाड़ दिए हैं। भाजपा के खिलाफ बड़े अंतर से जीत के बाद सपा का हर नेता घोसी के जनता को धन्यवाद दे रहा है। उपचुनाव की जीत के बाद सपा के दिग्गज नेता गदगद हैं। घोसी की जीत से INDIA गठबंधन को भी तगड़ा जोर मिला है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने घोसी की जीत पर 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी बात कही।