script

UP में होली बदरंग करने की केाशिश, इमाम पर फेंका रंग, जौनपुर व संत कबीर नगर में चले ईंट-पत्थर

locationवाराणसीPublished: Mar 02, 2018 11:21:23 pm

महराजगंज में इमाम पर रंग फेकने से तनाव, जौनपुर में नमाजियों व होली मनाने वालों के बीच डीजे पर बज रहे गीत को लेकर बवाल, बलिया में भी बवाल में कई घायल।

Ruckus during Holi in UP

होली के दौरान यूपी में कई जगह बवाल

वाराणसी. होली का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े और लोगों ने एक दूसरे पर रंगों के रूप में प्यार बरसाया। कुल मिलाकर तो होली का त्योहार हालांकि कुछ गों पर होली में खलल डालने वाली घटनाएं भी सामने आयीं। जौनपुर में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों और होली मनाने वालों के बीच बवाल हो गया। जमकर पथराव हुआ और चार थानों की पुलिस लगानी पड़ी। इसी तरह संत कबीर नगर के खलीलाबाद में रंग लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए यहां भी जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। बलिया के गोसाईंपुर में होली के हुड़दंग ने बवाल का रूप ले लिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बतायी गयी है। महराजगंज में मस्जिद के इमाम पर रंग फेंकने से तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। इसके अलावा वाराणसी में पंचगंगा घाट पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या क्यों की गयी है। उधर चंदौली जिले के सैय्यदराजा में दो बच्चों की मौत के बाद वहां के लोगों ने शाम को होली के कार्यक्रम नहीं मनाने का फैसला किया।

जौनपुर नगर कोतवाली अन्तर्गत जामा मस्जिद जिसे बड़ी मस्जिद भी कहते हैं वहां से जुमे की नमाज के बाद नमाजी निकल रहे थे। इसी दौरान नजदीक ही मस्जिद के पास लगे डीजे पर एक पक्ष ने गाना चला दिया। इसके बोल पर नमाजियों ने आपत्ति की। एक पक्ष पथराव कर दिया। तत्काल पहुंची पुलिस ने अपद्रव करने वालों को खदेड़ा। बवाल की सूचना पर वहां चार थानों की पुलिस भी बुला ली गयी।

संत कबीर नगर के खलीलाबाद के चिलौना गांव में सुबह करीब 10 बजे होली खेलते समय रंग लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। इस बवाल में छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि ये बवाल पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर था, होली पर रंग लगाना तो केवल बहाना भर था।

बलिया में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के गांव सिकन्दरपुर थानाक्षेत्र के गोसाईंपुर में होली की हुडंदंग में दो दर्जन लोग घायल हुए। बड़ी तादाद में लोग लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। घाघरा नदी में नहाने केा लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

महराजगंज में जिला मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे बड़े मौलाना मैनुद्दीन पर कुछ शरारती तत्वों ने कस्बे से थोड़ा पहले मऊपाकड़ में रंग फेंक दिया। लोगों को यह बात पता चली तो वो उत्तेजित हो गए। पर मौलाना ने उन्हें समझाकर पहले नमाज पढ़ने और उसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत करने पर मना लिया। नमाज बाद बड़ी तादद में लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और कोई बड़ा मामला होने से बचा लिया।

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर होली के दिन ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या के पीछे कारण क्या था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चंदौली के सैय्यदराजा में कोई बवाल तो नहीं हुआ पर यहां होली खेलकर नहाते समय दो नाबालिगों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। गोताखोर बुलाकर दोनों को निकलवाया गया और लोग उन्हें अस्पताल ले गए। पर वहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ट्रेंडिंग वीडियो