scriptNRC, CAB और महिला उत्पीड़न के खिलाफ अखिलेश यादव भी कूदे मैदान में, अब 19 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शऩ | Samajwadi Party state wide protest against NRC and CAB on 19 December | Patrika News

NRC, CAB और महिला उत्पीड़न के खिलाफ अखिलेश यादव भी कूदे मैदान में, अब 19 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शऩ

locationवाराणसीPublished: Dec 16, 2019 04:04:14 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– केंद्र व यूपी सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिलेश आंदोलन की राह पर

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

वाराणसी. एक तरफ जहां NRC , cab के खिलाफ देश भर में आंदोलन हो रहे हैं। तमाम गैर भाजपा शासित राज्यों में विरोध प्रदर्शऩ की बाढ सी आ गई है। इस बीच दिल्ली जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की घटना के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में केंद्र व यूपी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत सभी जिलों के वरिष्ठ नेताओं को पत्र जारी किए गए हैं।
इस संबंध में सपा वाराणसी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की नतियों के विरुद्ध पार्टी अध्यक्ष ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 19 दिसंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पार्टी प्रदर्शन करेगी। पहले यह धरना-प्रदर्शन मंडल मुख्यालय पर होना था लेकिन अब इसे परिवर्तित कर जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की रणनीति घोषित की गई है।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन विधेयक, बेकारी, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की समस्याओं के साथ ही चरम पर पहुंच चुके हत्या, लूट, बलात्कार को लेकर बड़े पैमाने पर धरना दिया जाएगा। बताया कि अखिलेश यादव ने निर्णय किया है कि इन तमाम मुद्दों को लेकर 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना देंगे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टीजन केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना की तैयारी में जुट गए हैं। इस संबंध में वाराणसी में पार्टी ने 17 दिसंबर को आपात बैठक आयोजित की है। बैठक अर्दलीबाज़ार स्थित जिला व महानगर कार्यालय पर दिन के 11 बजे से होगी।
पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ पीयूष यादव और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि बैठक में सभी सम्मानित, विशेष आमंत्रित सदस्य, पदेन सदस्य, वरिष्ठ नेता, वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायक, वर्तमान व पूर्व पार्षद तथा अन्य जिम्मेदार प्रदेश व महानगर संगठन, सभी फ्रंटल संगठन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो