scriptसम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी | Sampurnanand sanskrit University Student Election on 30 December 2019 | Patrika News

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

locationवाराणसीPublished: Dec 12, 2019 04:40:35 pm

Submitted by:

Devesh Singh

21 को नामांकन व 30 को होगा चुनाव, तैयारी में जुटे प्रत्याशी व उनके समर्थक

Sampurnanand sanskrit University

Sampurnanand sanskrit University

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी है। 18 से निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी। 21 को नामांकन व 30 को छात्रसंघ के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी प्रो.शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि लिंगदोह की संस्तुतियों के अनुसार ही सारी प्रक्रिया अपनायी जायेगी।
यह भी पढ़े:-भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सरनाथ में मिलती है इतनी शांति, बार-बार जाने का करेगा मन

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 दिसम्बर को दोपहर दो बजे के बाद किया जायेगा। मतदाता सूची पर आपत्ति व निस्तारण के लिए 19 दिसम्बर का समय निर्धारित है। 20 दिसम्बर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन के साथ नामांकन पत्रों का भी वितरण किया जायेगा। 21 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन दोपहर दो बजे नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 25 दिसम्बर को किया जायेगा। 26 को नाम वापसी के लिए प्रत्याशी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 दिसम्बर को होगा। 30 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर में राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गयी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के छात्र संगठन अपने प्रत्याशी के चयन में जुट गये हैं।
यह भी पढ़े:-NRC के नाम पर नार्थ ईस्ट के लोगों को किया जा रहा गुमराह-अनिल राजभर
हरिश्चन्द्र में 13 व यूपी कॉलेज में 19 को होगा चुनाव
हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में 13 दिसम्बर को छात्रसंघ चुनाव होगा। जबकि यूपी कॉलेज में 19 दिसम्बर की तिथि निर्धारित है। सबसे अंत में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। परिसर में मुख्य लड़ाई एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच होती है।
यह भी पढ़े:-Travel-वातानुकूलित होगी ई-बस, इतना हो सकता है किराया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो