Sawan 2023 : 'चंद्रवंशी गोप समिति' ने निभाई परंपरा, बाबा विश्वनाथ का गंगा जल से किया अभिषेक
वाराणसीPublished: Jul 10, 2023 01:22:46 pm
Sawan 2023 : यादव बंधु सिर्फ काशी विश्वनाथ का ही जलाभिषेक नहीं बल्कि अपनी शोभायत्रा श्री गौरी केदारेश्वर से शुरू कर अपने परंपरागत मार्गो से होते हुए बाबा तिलभाण्डेश्वर, शीतला माता, आल्हादेश्वर महादेव के बाद ढुंढिराज गणेश होते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जलाभिषेक करते हैं और यहां से बाबा मृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, ओम कालेश्वर महादेव, लाटभैरव पर जलाभिषेक कर यात्रा समाप्त करते हैं।


Sawan 2023
Sawan 2023 : सावन के प्रथम सोमवार को चंद्रवंशी गोप समिति के तत्वाधान में यादव बंधुओं ने 90 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। चंद्रवंशी गोप समिति ने गौरी केदारेश्वर का जलाभिषेक कर शोभायात्रा शुरू की। यहां से डमरू दल की नाद पर समिति के 21 लोगों ने अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सीधे बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके अलावा अन्य यादव बंधुओं ने झांकी दर्शन किए और बाहर से ही जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कर सभी ने लोक मंगल की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हंसराज अहीर भी इस दौरान मौजूद रहे।