scriptसपा-बसपा गठबंधन से पहले शिवपाल यादव ने जारी कर दी अपनी पार्टी की ये लिस्ट | Shivpal yadav Issue 41 Officials list of psp lohia | Patrika News

सपा-बसपा गठबंधन से पहले शिवपाल यादव ने जारी कर दी अपनी पार्टी की ये लिस्ट

locationवाराणसीPublished: Jan 15, 2019 04:53:04 pm

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने जारी की है 41 की सूची।

Shivpal Yadav Mayawati Akhilesh Yadav

शिवपाल सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव

वाराणसी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद यह तय हो गया है कि दोनों ही पार्टियां यूपी की 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस सीट पर कौन लड़ेगा। अभी दोनों पार्टियों की ओर से कैंडिडेट की लिस्ट आनी बाकी है। पर उसके पहले ही शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी कर सियसी हलकों में हलचल मचा दी है। शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के लिये 41 लोगों की लिस्ट जारी की है, इसमें 11 नाम पूर्वांचल के हैं।
Shivpal Yadav
 

शिवपाल सिंह यादव की यह लिस्ट लोकसभा प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि पार्टी के पदाधिकारियों की है। उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने 12 महासचिव और 29 सचिव बनाए हैं। इनमें से पूर्वांचल के गाजीपुर और वाराणसी से एक-एक महासचिव व बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी से नौ सचिव बनाए गए हैं।
Shivpal Yadav
 

गाजीपुर के एससी पाण्डेय व वाराणसी के रघुवीर सिंह को महासचिव क पद दिया गया है। इसी तरह आजमगढ़ के फूलचंद यादव, उदय प्रताप सिंह व वीरेन्द्र यादव, बलिया के मो. रब्बानी व नीरज सिंह गुड्डू, वाराणसी के श्री प्रकाश, जौनपुर के पंकज पटेल, मऊ के विद्युत प्रकाश यादव और देवरिया के अमरेश प्रताप सिंह को सचिव बनाया है।
बता दें कि शिवपाल की पार्टी लगातार समाजवादी पार्टी में सेंध लगाती फिर रही है। पार्टी बनने के बाद से शिवपाल की पूरी कोशिश है कि सपा के असंतुष्टों और बागियों को अपने साथ जोड़ लें, इसके अलावा उनकी नजर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत, बीडीसी व प्रधानों पर भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो