scriptशिवपाल यादव की पार्टी की लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट जारी, जानिये कहां से किसे मिला टिकट | Shivpal Yadav Party PSP Declare Lok Sabha Candidate List for 2019 | Patrika News

शिवपाल यादव की पार्टी की लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट जारी, जानिये कहां से किसे मिला टिकट

locationवाराणसीPublished: Mar 19, 2019 03:38:28 pm

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया है ऐलान।

PSP

Big Breaking: इन केंद्रीय मंत्रियों के सामने शिवपाल यादव के ये उम्मीदवार देंगें टक्कर

वाराणसी. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू हो गया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में समाजवादी पार्टी ने अब यूपी में अपने हिस्से की 37 में से 18 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिये हैं। अभी बहुजन समाज पार्टी ने अपनी 38 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर प्रभारी घोषित किये हैं। अब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अपनी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में यूपी की 31 लोकसभा सीटों के नाम हैं। इसमें पूर्वांचल की बस्ती, लालगंज, जौनपुर, रॉबर्ट्सगंज, लालगंज और महराजगंज लोकसभा सीट के नाम शामिल हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी 37 सीटों में से 18 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भी पूर्वांचल की कई सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये हैं। अभी बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट आनी बाकी है।

इन्हें बनाया है यहां का प्रत्याशी
बस्ती से राम केवल यादव

लालगंज से हेमराज पासवान

जौनपुर से आरएन यादव

रॉबर्ट्सगंज से त्रिवेणी प्रसाद खरवार

महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी

list

ट्रेंडिंग वीडियो