scriptलोकसभा चुनाव-पूर्वाचल में गठबंधन ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर, काउंटिंग जारी | SP BSP alliance gives tough fight in Purvanchal | Patrika News

लोकसभा चुनाव-पूर्वाचल में गठबंधन ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर, काउंटिंग जारी

locationवाराणसीPublished: May 23, 2019 03:53:42 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

आजमगढ से सपा अध्यक्ष जीत की ओरअन्य सभी 12 सीटों पर गठबंधन दूसरे नंबर पर

मायावती और अखिलेश यादव

मायावती और अखिलेश यादव

डॉ अजय कृष्ण चतुर्वेदी

वाराणसी. लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती अभी जारी है। लेकिन सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की बात की जाए तो पश्चिम उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की तुलना में गठबंधन ने पूर्वांचल में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। पूर्वांचल की 13 सीटों की बात की जाए तो आजमगढ़ सीट से समावाजी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के खिलाफ बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। वहीं अन्य सीटों की बात की जाए तो वहां भी कही सपा तो कहीं बसपा भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।
बता दें कि चुनाव घोषणा से पहले ही सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन का ऐलान किया था। गठबंधन के तहत सपा को 37 और बसपा को 38 सीटें मिली थीं। बुंदेलखंड वाले इलाके की सीटें रालोद के खाते में गई थीं। लेकिन अब तक मिले रुझान पर नजर डाली जाए तो गठबंधन में रालोद फैक्टर बहुत असरकारक नहीं दिख रहा है। वहीं सपा और बसपा ने पूर्वांचल में अच्छी लड़ाई लड़ी। दोनों के वोट परसेंटेज में भी वृद्धि दिख रही है। निःसंदेह सपा और बसपा को इस प्रदर्शन से संतोष होगा। कारण वोट परसेंटेज का बढ़ता दिखना है।
पूर्वांचल की कई सीटों पर सपा और बसपा ने जिन सीटों पर हारती भी है तो भी 2014 की तुलना में वोट परसेंटेज बेहतर होगा। यह दर्शाता है कि पूर्वांचल में इन दोनों ही पार्टियों की पकड़ अच्छी है। दोनों पार्टियों के अपने बेस वोट बैंक में ज्यादा सेंधमारी नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव- पूर्वांचल में नहीं चला प्रियंका गांधी का जादू, काउंटिंग जारी

अगर वाराणसी की ही बात की जाए तो यहां पहली बार सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आई हैं। बता दें कि 2009 में सपा को तीसरा स्थान मिला था जबकि 2014 में सपा भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के बाद पांचवें नंबर पर थी। लेकिन इस बार गठंधन से सपा प्रत्याशी ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह हाल तब है जब सपा के कुछ नेताओँ ने खुले तौर पर प्रत्याशी का न केवल विरोध किया था बल्कि नोटा का प्रचार किया था। ये ऐसा दिग्गज नेता थे जिनकी अपनी बिरादरी में अच्छी पकड़ मानी जाती रही है।

पूर्वाचंल की सीटों की स्थिति
1-वाराणसी में भाजपा आगे

भाजपा नरेंद्र मोदी-
सपा शालिनी यादव-
कांग्रेस अजय राय-

2-आज़मगढ़ से सपा आगे

सपा अखिलेश
भाजपा निरहुआ भाजपा

3-राबर्ट्सगंज से एनडीए आगे

अपना दल पकौड़ी लाल
सपा भाईलाल
कांग्रेस भगवती प्रसाद
4-बलिया बीजेपी आगे
भाजपा वीरेंद्र सिंह
सपा सनातन पांडेय

5-सलेमपुर से भाजपा आगे
भाजपा रवींद्र कुशवाहा
बसपा आरएस कुशवाहा

6-गाजीपुर से बसपा आगे

भाजपा मनोज सिन्हा
बसपा अफजाल अंसारी
कांग्रेस अजीत कुशवाहा

7-मऊ से बसपा आगे
भाजपा हरिनारायन राजभर
बसपा अतुल राय

8-लालगंज से बसपा आगे

संगीता बसपा
नीलम बीजेपी
पंकज सोनकर कांग्रेस

9-मिर्जापुर से एनडीए आगे

अपना दल अनुप्रिया पटेल
सपा रामचरित्र निषाद
कांग्रेस ललितेशपति


10-जौनपुर से बसपा आगे
भाजपा केपी सिंह
बसपा श्याम सिंह यादव
कांग्रेस देवव्रत मिश्र

11-मछलीशहर से बसपा आगे

भाजपा बीपी सरोज
बसपा टीराम

12-भदोही से भाजपा आगे

भाजपा रमेंश बिंद
बसपा रंगनाथ मिश्र
कांग्रेस रमाकांत यादव
13-चंदौली से भाजपा आगे

भाजपा डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
सपा डॉ संजय चौहान

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो