script

नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस में गठबंधन की महा रैली

locationवाराणसीPublished: May 15, 2019 03:37:50 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-वाराणसी, चंदौली के अलावा आसपास के जिलों से भी आएंगे सपा-बसपा के कार्यकर्ता- पांच से सात लाख लोगों को लाऩे की कवायद-फ्रंटल संगठनों को सौंपी गई है जिम्मेदारी-जुलूस बना कर सीरगोवर्धनपुर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

अखिलेश यादव मायावती चौधरी अजीत सिंह

अखिलेश यादव मायावती चौधरी अजीत सिंह

वाराणसी. देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में एक तरफ जहां भाजपा और कांग्रेस अलग-अलग अपने-अपने तरीके से ताकत का इजहार करने में जुटी है तो वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने चुनाव चुनाव प्रचार समाप्ति से एक दिन पहले महाशक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत 16 मई को संत रैदास मंदिर के समीप सीर गोवर्धनपुर में बड़ी रैली की तैयारी चल रही है।
इस रैली के माध्यम से गठबंधन बनारस और चंदौली के साथ ही बनारस और आसपास की सीटों को साधने की कोशिश में है। इस रैली को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमों मायवती, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह संबोधित करेंगे। रैली के लिए सपा नेताओं का वाराणसी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जो अब तक नहीं पहुंचे हैं वह देर रात और गुरुवार की सुबह तक पहुंच जाएंगे। फिलहाल पार्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा बुधवार को ही पहुंच गए। वह मौके पर गए और तैयारियों का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- सपा नेता ने कहा अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार

पार्टी नेताओं का दावा है कि इस रैली में पांस से सात लाख लोग भाग लेंगे। इसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। किसान होंगे तो मजदूर भी होंगे। नौजवान होंगे तो महिलाएं भी होंगी। रैली में सपा-बसपा के साथ रालोद के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सपा और बसपा के कार्यकर्ता मिल कर बूथ स्तर पर तैयारी बैठक में जुटे हैं। बनारस और चंदौली संसदीय सीट में वार्ड कमेटियों के अतिरिक्त सपा के विभिन्न आनुसांगिक संगठनों को भी जिम्मेदारी सौप दी गई है।
जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव के मुताबिक सभा स्थल पर 40 हजार वर्ग फीट में मुख्य पंडाल बनाया जा रहा है। लोगों को धूप से बचाने के लिए जर्म हैंगर का इंतजाम किया जा रहा है। मुख्य पंडाल के दोनों तरफ दो बड़े पंडाल होंगे।
सपा और बसपा के कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र से जुलूस की शक्ल में सीरगोवर्धनपुर पहुंचेंगे। इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारियां बांट दी गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
<कंटेंट समाप्त >

रेफरेन्स के लिए लिंक जो करने हैं इस्तेमाल

UP News जहाँ लिखा है वहां https://www.patrika.com/uttar-pradesh-news/ लिंक लगाए
Facebook जहाँ लिखा है वहां https://www.facebook.com/patrikauttarpradesh/ लिंक लगाए
Twitter जहाँ लिखा है वहां https://twitter.com/PatrikaUP लिंक लगाए
UP Lok sabha election Result 2019 के ऊपर https://www.patrika.com/tags/loksabha-election-result-2019/ लिंक लगाए
patrika Hindi News App पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vserv.rajasthanpatrika लिंक लगाए

ट्रेंडिंग वीडियो