वाराणसी

जहां हुआ मुखर विरोध उसी गढ में गठबंधन प्रत्याशी ने पाया सबसे ज्यादा वोट

गठबंधन कैंडिडेट शालिनी का विरोध सेवापुरी विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र पटेल ने किया था। पर शालिनी ने सबसे ज्यादा मत वहीं से हासिल किया।

वाराणसीMay 24, 2019 / 12:34 pm

Ajay Chaturvedi

शालिनी यादव

वाराणसी. शहर की तीन विधानसभा सीटों के मतों से मेयर का चुनाव लड़ कर एक लाख 13 हजार मत हासिल करने वाली सपा कैंडिडेट शालिनी यादव का संसदीय चुनाव में हासिल मतों का आंकड़ा बिल्कुल उलट है। एक खास बात यह कि बनारस संसदीय सीट की जिस विधानसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ विरोध का स्वर फूटा उन्होंने वहीं से सबसे ज्यादा मत हासिल किया।
बता दें कि सपा ने जैसे ही कांग्रेस से समाजवादी पार्टी में आई शालिनी यादव को टिकट दिया, पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने उनका विरोध शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने शालिनी का प्रचार न कर नोटा का प्रचार शुरू किया। मीडिया से उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि वह किसी कीमत पर शालिनी का प्रचार नहीं करेंगे। वह अंत तक अपनी बात पर अड़े रहे। बता दें कि सुरेंद्र पटेल सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है। यह पटेल बहुल इलाका है और सुरेंद्र पटेल का इस जाति पर अच्छा खासा असर है।
लेकिन मतगणना के बाद जो आंकड़े सामने आए उसने सभी को चौंका दिया। आंकड़ों के मुताबिक शालिनी यादव ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 59936 मत सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से ही हासिल किए। इस तरह उन्होंने सुरेंद्र पटेल के विरोध को भी खारिज कर दिया।
इतना ही नहीं शालिनी यादव जिन्होंने दो साल पहले 2017 मे मेयर का चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने वाराणसी संसदीय क्षेत्र की तीन शहरी विधानसभाओं से एक लाख 13 हजार मत हासिल किए थे। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट है। शालिनी यादव को शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कहीं ज्यादा मत ग्रामीण इलाके के दो विधानसभा क्षेत्र रोहनिया और सेवापुरी विधासभा क्षेत्र से वोट मिले।
बता दें कि शालिनी ने मेयर का चुनाव लड़ते वक्त ही कहा था कि वह नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2019 में संसदीय चुनाव लड़ेंगी। इस तरह उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी। इसके तहत उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जिसका परिणाम भी उन्हें मिला।
विधानसभावार शालिनी यादव को मिले मत

उत्तरी- 36905
दक्षिणी- 19298-
कैंटोन्मेंट- 24302
रोहनिया- 53983
सेवापुरी- 59936
कुल- 195159

 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.