scriptMulayam Singh Birthday: वाराणसी में सपा ने मरीजों और गरीबों की ली सुधि, बांटे पौष्टिक आहार व कंबल | SP founder Mulayam Singh 81st birthday | Patrika News

Mulayam Singh Birthday: वाराणसी में सपा ने मरीजों और गरीबों की ली सुधि, बांटे पौष्टिक आहार व कंबल

locationवाराणसीPublished: Nov 22, 2019 07:22:10 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-Mulayam Singh Birthday: सपा नेताओं ने पार्टी संरक्षक की लंबी आयु के लिए किया यज्ञ-शिवपुर विधानसभा में बांटे कंबल
 

Mulayam Singh 81st birthday

Mulayam Singh 81st birthday

वाराणसी. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अब संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 81वे जन्मदिन के मौके पर वाराणसी के नेताओं ने उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ किया। साथ ही 81 किलो के केक रूपी लड्डू काटा। फिर अस्पतालों में जा कर मरीजों के बीच पौष्टिक आहर वितरित किया।
समाजवादी पार्टी जिला व महानगर कार्यालय अर्दलीबाज़ार में पार्टी के नेता जुटे। वहां पार्टी संरक्षक की अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय यज्ञ कराया गया। केक रूपी लड्डू काटा गया। फिर सभी वरिष्ठ नेता दीनदयालय उपाध्याय जिला अस्पताल गए जहां मरीजों के बीच फल व पौष्टिक आहार वितरित किया।
Mulayam Singh 81st birthday
IMAGE CREDIT: पत्रिका
इस मौके पर पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव “नेताजी” ने जब से होश संभाला है हमेशा दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों की आवाज संसद से लेकर सड़क तक उठाई है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में कठोर फैसले लेकर कई बार उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिक शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि नेताजी बहुत गरीबी से उठकर अपने बलबूते जिस तरह से उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में इतना बड़ा संगठन खड़ा किया। समाजवादी पार्टी को चार बार इस सूबे की सत्ता सौंपी यह कोई सामान्य घटना नहीं है। ऐसे में अतः हम सभी साथियों को आज के शुभ अवसर पर यह संकल्प लेना है 2022 में पुनः उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाजवादी सरकार का गठन करके ही दम लेना है।
Mulayam Singh 81st birthday
IMAGE CREDIT: patrika
पूर्व मंत्री डॉक्टर बहादुर सिंह यादव ने कहा कि नेताजी डॉक्टर लोहिया द्वारा कही गई बात ‘जाति तोड़ो समाज जोड़ो” को अपने जीवन में मूल मंत्र मान लिया था। उन्होंने कभी भी जात पात की राजनीति नहीं की। समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र मोहन सिंह बृजभूषण तिवारी, चंद्रशेखर सिंह जैसी विभूतियों को हमेशा समाजवाद के प्रखर प्रहरी की तरह माना।
लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि नेता जी का जीवन दर्शन हमें यह शिक्षा देता है कि हमसभी को समाजवादी आंदोलन व विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सर्वहारा वर्ग की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
जन्मदिवस समारोह में बी पी सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, पूजा यादव, डॉ उमाशंकर सिंह यादव, संजय मिश्र, हीरु यादव, इस्तकबाल कुरेशी, राधा-कृष्ण संजय यादव, शिव प्रसाद गौतम, पुत्तुल यादव, रामकुमार यादव, गोपाल पांडेय, रामचंद्र यादव, संतोष यादव बबलू, राम प्रकाश पटेल, पूजा सिंह, मनीष सिंह, विवेक यादव, दीपक यादव लालन थे। संचालन जितेंद्र यादव ने किया जबकि निवर्तमान जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने आभार जताया।
Mulayam Singh 81st birthday
IMAGE CREDIT: patrika
वैसे मुलायम सिंह का जन्मदिवस जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र शिवपुर में ग्राम सभा गणेशपुर में नेताजी के 81वें जन्मदिन पर 365 गरीबों को कंबल वितरित किए गए और सब ने केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। साथ ही नेताजी के लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर प्रत्याशी शिवपुर आनंद मोहन को गुड्डू, प्रदेश सचिव राजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, संदीप मिश्रा, श्याम बली पटेल अशोक यादव दरोगा पटेल, दिनेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह सिंटू, राजकुमार यादव, ईश्वर चंद पटेल, महेश यादव,गोरख यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन संदीप कुमार उर्फ संजय यादव ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो