scriptसूर्य का गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव | Special effects on these zodiac sign in kharmas | Patrika News

सूर्य का गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

locationवाराणसीPublished: Dec 16, 2018 02:53:34 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

खरमास शुरू, मांगलिक कार्य बंद, 28 वर्ष बाद पड़ा है ऐसा संयोग। पिता पुत्र एक साथ एक राशि में।

सूर्य का गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश

सूर्य का गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश

वाराणसी. सृष्टि के एक मात्र प्रत्यक्ष देव सूर्य ने रविवार को गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर लिया। यह खगोलीय घटना सुबह 9.11 मिनट पर घटी। इसके साथ ही खरमास शुरू हो गया जो 14 जनवरी की रात 08 बजे तक रहेगा, 14 जनवरी की रात 7.52 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक 28 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है जिसके तहत पिता-पुत्र यानी सूर्य व शनि एक साथ एक रशि में रहेंगे। वह भी गुरु की राशि धनु में। आम जन के लिए इसे शुभ फलदायक बताया जा रहा है।

बता दें कि धनु राशि में पहले से ही शनि हैं। अब सूर्य भी उसी राशि में पहुंच गए। गुरु की राशि धनु में एक साथ पिता, सूर्य और पुत्र, शनि का मिलन बेहद शुभकारी होगा। दोनों ग्रहों के परिवर्तन के साथ ही गुरु भी 12वें स्थान पर आ गए। यह स्थिति 14 जनवरी 2019 तक रहेगी, जिन लोगों की जन्म पत्रिका पर सूर्य और शनि संबंधित कोई दोष है तो इस दौरान ग्रह दोषों का निवारण करा लेना फायदेमंद रहेगा।
पिता पुत्र की इस युति और सूर्य के राशि परिर्वतन का हर राशि पर अलग प्रभाव होगा। आइये राशि के अनुसार जानें कि वो कैसा रहेगा।

विभिन्न राशियों पर प्रभाव


मेष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, करें कुछ खास उपाय
वृषभ– रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे

मिथुन– चिंताओं से मुक्ति मिलेगी

कर्क– दुर्घटनाओं से बचेंगे

सिंह- पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें

कन्या– बहुत समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे
तुला- कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी

वृश्चिक-वाणी पर संयम रखें

धनु– दुर्घटना के योग दूर हो रहे हैं

मकर– छोटा-मौटा विवाद भी बड़ा रूप ले सकता हैं

कुंभ-आर्थिक लेन-देन में सफलता मिलेगी
मीन– शुभ समाचार मिलेंगे,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी

ज्योतिषाचार्य पंडित बृज भूषण दुबे के मुताबिक इन दो ग्रहों का मिलन प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जाता है। ज्योतिष की दृष्टि में पिता और पुत्र के रूप में पूजे जाने वाली यह ग्रह वर्षों बाद मिल रहे हैं। ग्रहों के इस शुभ संयोग पर जो पद या प्रतिष्ठा के लिए प्रयास काफी समय से कर रहे हैं और लगातार संघर्ष के बाद भी लाभ हासिल नहीं कर पा रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो