दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुई जमीनी विवाद में मारे गए 11 आदिवासियों के रिश्तेदारों से मिलने के लिए वाराणसी से सोनभद्र जा रही थी। तभी मिर्जापुर नारायणपुर पुलिस चौकी पर धारा 144 के तहत मिर्जापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी का काफिला रोक दिया था। जिससे नाराज प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई और सोनभद्र जाने के जिद पर अड़ी रही। धरने के बाद प्रियंका गांधी जैसे ही उठी और सोनभद्र जाने को आगे बढ़ीं तभी एसडीएम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया। प्रियंका गांधी ने चुनार गेस्ट हाउस में रात बिताई। लेकिन सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार प्रियंका गांधी से मिलने सोनभद्र पीड़ित आए जिनसे मिलकर प्रियंका गांधी ने उनका दुख बांटा है।